फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने अपने करियर पर किया बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे मैं एक्टर बनूं

Sat, 10 Dec 2022 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Dec 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan reveals his Father Rakesh Roshan did not want his son to become Actor
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक में उन्हें महारत हासिल है। ऋतिक को देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह एक्टिंग के लिए ही बने हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय की दुनिया में कदम रखें।


Tripti Dimri: कंगना रणौत की तारीफ से तृप्ति डिमरी की खुशी का नहीं है ठिकाना, बोलीं- वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Hrithik Roshan reveals his Father Rakesh Roshan did not want his son to become Actor
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग और करियर पर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने बताया, ''मेरे पिता, मेरे फिल्मी दुनिया में कदम रखने के खिलाफ थे। इसके पीछे की वजह वो संघर्ष था जो उन्होंने देखा था। उन्होंने 20 साल तक जमकर मेहनत की और वह नहीं चाहते थे कि मुझे भी इस तरह का संघर्ष करना पड़े, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे अंदर कुछ था जिसकी वजह से मैंने इस क्षेत्र में आने का दृढ़ निश्चय कर लिया था।'' उन्होंने आगे बताया कि मैं खुद को साबित करना चाहता था क्योंकि मुझे हकलाने की समस्या थी। सामान्य दिखने और महसूस करने के लिए मेरे पास यही एक मौका था।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Hrithik Roshan reveals his Father Rakesh Roshan did not want his son to become Actor
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि इस समस्या के चलते उन्हें अकेलापन और अलगाव महसूस होता था। इसी वजह से उन्होंने ऐसे स्पेशल बच्चों के लिए चैरिटी फाउंडेशन की भी शुरुआत की। करियर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने एक्टिंग की शुरुआत की तब फिल्मों का एक फॉर्मूला हुआ करता था, लेकिन कोरोना महामारी के बाद से चीजें बदल चुकी हैं। ऋतिक ने कहा कि अब सिनेमा पहले से अधिक रियल हो गया है, क्योंकि समाज के तौर पर हमारी कलेक्टिव सोच बढ़ी है। दर्शक अब कहीं ज्यादा समझने लगे हैं और अब ज्यादा चीजों को समझना भी चाहते हैं। 
Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan reveals his Father Rakesh Roshan did not want his son to become Actor
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'विक्रम वेधा' के बाद वह जल्द ही फाइटर में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी को-स्टार हैं। फिल्म को 25 जनवरी 2024 में रिलीज करने की तैयारी है।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed