फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tripti Dimri: कंगना रणौत की तारीफ से तृप्ति डिमरी की खुशी का नहीं है ठिकाना, बोलीं- वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Sat, 10 Dec 2022 05:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
tripti dimri felt motivated after kangana ranaut praise her for qala actress says she is one of best actress
कंगना रणौत, तृप्ति डिमरी - फोटो : insta

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म 'कला' हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म और कलाकारों के अभिनय को समीक्षकों व कई मशहूर हस्तियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है वहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी कहानी और अभिनेता बाबिल खान के साथ ही एक्ट्रेस तृप्ति खूब तारीफ की थी। अब एक्ट्रेस तृप्ति ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

tripti dimri felt motivated after kangana ranaut praise her for qala actress says she is one of best actress
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने फिल्म कला को देखने के बाद दी थी ये प्रतिक्रिया
कंगना ने फिल्म 'कला'  को देखने बाद अपने इंस्टाग्राम से फिल्म की कहानी से लेकर दृश्यों तक की तारीफ की थी और साथ ही उन्होंने फिल्म की निर्देशक के बारे में लिखा, "अन्विता दत्त इस समय सबसे बड़ी फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। मुझे अपनी फिल्म क्वीन में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। वह इंसान के मन की गहराई में जाकर फिल्म का निर्देशन करती" इसके आगे कंगना ने यह भी लिखा था कि " बाबिल खान एक नए कलाकार के रूप में शानदार नजर आ रहे हैं। तृप्ति डिमरी मेरी एक साथी के रूप में और हिमाचली पहाड़ी लड़की के रूप में हैं, मुझे उन पर बहुत गर्व है। फिल्म में उनको देखकर मैं अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हूं।"
 

Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

tripti dimri felt motivated after kangana ranaut praise her for qala actress says she is one of best actress
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta

अब  हाल ही में तृप्ति डिमरी ने एक साक्षात्कार में इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा 'जब मैंने उनकी टिप्पणी पढ़ी तो मुझे बहुत खुशी हुई, सच में, मेरे  बहुत सारे दोस्तों ने मुझे मैसेज किया कि 'वाह, आपको कंगना से तारीफ मिली है।" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं उनकी (कंगना रणौत) फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं, मुझे लगता है कि वह आज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं।" इसके साथ ही तृप्ति डीमरी ने फिल्म क्वीन, तनु वेड्स मनु को लेकर भी कंगना की तारीफ की और कहा कि जब कोई खुद अच्छा कलाकार आपके काम की तारीफ करता है तो आपको अच्छा लगता है, आप प्रेरित महसूस करते हैं।

Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tripti dimri felt motivated after kangana ranaut praise her for qala actress says she is one of best actress
‘कला’ - फोटो : सोशल मीडिया

अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म कला की कहानी 1930-140 के दशक में सेट की गई है जो भारतीय पार्श्व गायिका मंजुश्री पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और बाबिल खान के अलावा स्वास्तिका मुखर्जी, अमित सियाल, समीर कोचर, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर, स्वानंद किरकिरे और कैमियो में अनुष्का शर्मा दिखाई दीं। कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
 

दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed