फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के साथ 'सुई धागा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं अनुष्का शर्मा, क्या आपने देखी ये तस्वीरें

Fri, 28 Sep 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma spotted withViral Kohli and Varun Dhawan in special screening of Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga film screening

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' रिलीज हो गई है। इस फिल्म की सिनेमाघरों में शुरुआती दौर में 30 फीसदी ऑक्यूपेसी देखी जा रही है। वहीं फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने इस फिल्म के पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई है। फिल्म रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले इन दोनों स्टार्स ने मुंबई में 'सुई धागा' की स्क्रीनिंग रखी जिसमें अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ पहुंचीं तो वहीं वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नजर आए।



 

Anushka Sharma spotted withViral Kohli and Varun Dhawan in special screening of Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga film screening

इस मौके पर अनुष्का लाल रंग के जंपसूट में नजर आईं तो वहीं विराट कोहली काले रंग की टी-शर्ट में दिखाई दिए। वरुण धवन की बात करें तो वह इस स्पेशल स्क्रीनिंग में नताशा दलाल के साथ नजर आए। इन दोनों ने जमकर पोज दिए। वरुण ने डेनिम जींस के साथ टी-शर्ट पहने हुए थे तो वहीं नताशा काले रंग के ट्यूब टॉप के साथ स्कर्ट पहने हुई थीं।

 

Anushka Sharma spotted withViral Kohli and Varun Dhawan in special screening of Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga film screening

विराट इससे पहले भी अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। 'सुई धागा' फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची थीं। जहीर खान, सागरिका घाटगे, प्रोड्यूसर रमेश तुरानी, शबाना आजमी, मुकेश भट्ट, टीवी एक्टर हितेन तेजवानी और शशांक खेतान भी नजर आए। सुई धागा फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma spotted withViral Kohli and Varun Dhawan in special screening of Sui Dhaaga film
anushka and virat

'सुई धागा' फिल्म में भारत में बनी चीजों को बढ़ावा दिया गया है साथ ही ममता और मौजी के जीवन के उतार चढ़ाव को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को भारत में कुल 2500 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि कुल मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सुई धागा फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Anushka Sharma spotted withViral Kohli and Varun Dhawan in special screening of Sui Dhaaga film
anushka varun - फोटो : अमर उजाला

वहीं फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक शुरुआत में 30 फीसदी की ऑक्यूपेसी सिनेमाघरों में देखी जा रही है। 'सुई धागा' फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि 'सुई धागा' बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी उतरती है या फिर नहीं।
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed