{"_id":"5ab9efb84f1c1b68248b76ab","slug":"anushka-sharma-takes-2-days-break-from-sui-dhaaga-for-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट से मिलने के लिए अनुष्का इस कदर हुईं बेचैन, शूटिंग बीच में छोड़ उठा लिया इतना बड़ा कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट से मिलने के लिए अनुष्का इस कदर हुईं बेचैन, शूटिंग बीच में छोड़ उठा लिया इतना बड़ा कदम
Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के सिलसिले में वह दिल्ली में हैं। इस दौरान उन्हें देखने के लिए आस-पास के सैकड़ों लोग पहुंच गए। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक घंटों धूप में खड़े रहे लेकिन इसी बीच अनुष्का ने कुछ नया प्लान किया है।
2 of 5
sui dhaaga
शादी के बाद अनुष्का जहां फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गईं तो वहीं विराट कोहली भी क्रिकेट के लिए विदेशी दौरों पर थे। बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। अब जब अनुष्का दिल्ली में हैं तो उन्होंने शूटिंग से दो दिनों का ब्रेक ले लिया है।
3 of 5
ANUSHKA SHARMA
दरअसल, विराट कोहली भी इन दिनों दिल्ली में हैं और वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं। समय निकालकर अनुष्का अब विराट कोहली से मिलेंगी और उनके साथ कुछ समय बिताएंगी। आखिर ऐसा वह करें भी क्यों ना, शादी के बाद अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली के साथ बहुत कम समय बिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sui dhaaga
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग इन दिनों मोदीनगर-मुरादनगर में चल रही है। सोमवार को शूटिंग के लिए टीम निवाड़ी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव के सामने गंगनहर पुल पर पहुंची। यहां सुबह से ही दोनों सितारों को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण खासतौर से युवा एकत्रित हो गए, हालांकि शूटिंग के दौरान प्रशंसकों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
sui dhaga
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोडवेज बस शहर की ओर जा रही थी। प्रोडक्शन की टीम ने बस को रोक लिया और वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के कई सीन इस बस में फिल्माए गए। गंगनहर पटरी से होते हुए मेरठ तक रोडवेज बस में बैठकर सीन शूट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।