फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Turns Producer: आलिया के अलावा ये एक्ट्रेस भी हैं प्रोडक्शन हाउस की मालिक, बना चुकी हैं शानदार फिल्म

Thu, 28 Jul 2022 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 28 Jul 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma to Kangana Ranaut Priyanka Chopra alia deepika padukone these actress have production house
प्रियंका चोपड़ा-आलिया भट्ट-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को अक्सर अभिनय से ही जोड़कर देखा जाता है। मगर, अभिनय से इतर फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दुनिया में भी अब महिलाओं का दखल बढ़ रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड में अपने अभिनय से अच्छी पहचान कायम करने के बाद खुद अभिनेत्रियां प्रोडक्शन की दुनिया में उतर रही हैं। इसका हालिया उदाहरण आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के जरिए प्रोड्यूसर की कुर्सी संभालने जा रही हैं। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद वह बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। इसे लेकर वह बेहद उत्सुक हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आलिया से पहले भी कई नामी अभिनेत्रियां अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर चुकी हैं? आइए जानते हैं उनके बारे में....

Anushka Sharma to Kangana Ranaut Priyanka Chopra alia deepika padukone these actress have production house
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

प्रियंका चोपड़ा 
बॉलीवुड से निकल कर एक ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने वर्ष 2015 में इसको शुरू किया था। अब तक अपने प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने कई भाषाओं में फिल्में बनाई हैं। इनमें मराठी, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्में शामिल हैं। साल 2016 में उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी मराठी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेंटिलेटर' ने तो तीन नेशनल पुरस्कार अपने नाम किए थे।

Anushka Sharma to Kangana Ranaut Priyanka Chopra alia deepika padukone these actress have production house
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा, 
अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के रूप में तो अपनी खास पहचाई बनाई ही है, बतौर निर्माता भी वह अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं। अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2013 में अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्टेट फिल्म्स को लॉन्च किया था। उनके प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई फिल्मों और कुछ वेब सीरीज का निर्माण किया है। इनमें 'एन एच 10', 'परी', वेब सीरीज 'पाताल लोक', फिल्म 'बुलबुल' शामिल हैं। अनुष्का की 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' काफी हिट रही हैं। हालांकि, इसी साल मार्च में अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोडक्शन हाउस से अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी। बाद में उनके भाई कर्णेश ने कहा कि अनुष्का ने बेटी वामिका को वक्त देने की वजह से प्रोडक्शन हाउस से दूरी बनाई है। वह भविष्य में दोबारा कभी भी इससे जुड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma to Kangana Ranaut Priyanka Chopra alia deepika padukone these actress have production house
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में अपने प्रोडक्शन हाउस 'केए एंटरटेनमेंट' की शुरुआती की थी। फिल्म 'छपाक' को उन्होंने इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया। इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ दीपिका ने इस फिल्म में मुख्य रोल भी अदा किया। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

विज्ञापन
Anushka Sharma to Kangana Ranaut Priyanka Chopra alia deepika padukone these actress have production house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत 
अभिनेत्री कंगना रणौत भी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनके पास अपने प्रोडक्शन हाउस हैं। कंगना के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मणिकर्णिका फिल्म्स' है। इसे उन्होंने 2021 में लॉन्च किया था। कंगना के मुताबिक वह जिन फिल्मों का निर्माण करेंगी, उसमें खुद अभिनय नहीं करेंगी, क्योंकि वह नए हुनर को मौका देना चाहती हैं। कंगना ने अपने पहले प्रोजक्ट की घोषणा कर दी है। उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धीकी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed