कुछ ही देर पहले अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में अनुष्का पहले से भी ज्यादा भयानक नजर आ रही हैं। इस बार पोस्टर में अनुष्का अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ कोई और भी है।
पहले से भी ज्यादा भयानक हुईं अनुष्का शर्मा, 'परी' को देख कहीं डर ना जाएं विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का के साथ इंसानी रूप में कोई सुपरनैचुरत ताकत भी नजर आ रही है। भारतीयों में इस ताकत को चुड़ैल भी कहा जाता है। अब वो कौन है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
Sweet dreams guys... #HoliWithPari https://t.co/aMePVg992G
अंधेरी रात में अनुष्का का लुक देख कोई भी डर सकता है। हालांकि फिल्म में अनुष्का किसी भूत का किरदार नहीं निभा रही हैं। जबकि वो पीड़ित महिला के रोल में होंगी।
#HoliWithPari @OfficialCSFilms @paramspeak #PrernaaArora #KarneshSharma @kriarj #ArjunNKapoor @poojafilms https://t.co/aMePVg992G pic.twitter.com/lTrXywsWSo
फिल्म में एक भूत जरूर है लेकिन उसकी क्या भूमिका होगी ये साफ नहीं हो पाया है। पोस्टर देखने से लग रहा है कि ये कोई परियों की कहानी नहीं है हालांकि फिल्म का नाम 'परी' है।
फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं। फिल्म में अनुष्का के अलावा परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर और ऋताभरी चक्रवर्ती भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को अनुष्का प्रोड्यूस भी कर रही हैं।