फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: पार्टीज में टल्ली होने का नाटक करती थीं अनुष्का शर्मा, खुद बताई थी इसकी वजह

Tue, 02 Nov 2021 11:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma used to pretend to be drunk at bollywood parties used to know the secrets of celebs
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कहा जाता है कि, करीना कपूर और करण जौहर को गॉसिप करने का काफी ज्यादा शौक है। कई स्टार्स अक्सर ये बात कहते हुए नजर आ चुके हैं कि, दोनों को ही बॉलीवुड में खबरों को इधर से उधर करने में काफी मजा आता है। इतना ही नहीं, कई सेलेब्स तो ये भी कह चुके हैं कि, करीना कपूर से बॉलीवुड की कोई भी बात छिपी नहीं रह सकती है। लेकिन इस मामले में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी किसी से कम नहीं हैं। ये बात काफी कम लोग जानते होंगे कि, अनुष्का को भी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानकारी निकालने में मजा आता है और ये काम एक्ट्रेस काफी मजेदार अंदाज में करती हैं।



अनुष्का शर्मा ने एक चैट शो में बताया था कि, वह पार्टीज में टल्ली होने का नाटक करती हैं और फिर वो लोगों से अंदर के राज पता करती हैं। इस दौरान वह ये भी पता करती हैं कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं।

Anushka Sharma used to pretend to be drunk at bollywood parties used to know the secrets of celebs
विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। इस दौरान अनुष्का ने बताया था कि, जब भी वह किसी बॉलीवुड की पार्टी में जाती हैं, तो वहां पर लोगों को बीच मिलती-जुलती हैं। इस दौरान वह सभी के टल्ली होने का इंतजार करती हैं और फिर जैसे ही उन्हें मौका मिलता है, वैसे ही वह भी ऐसे दिखावा करती हैं, जैसे उन्होंने बहुत सारी पी रखी है।

Anushka Sharma used to pretend to be drunk at bollywood parties used to know the secrets of celebs
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

इसके आगे उन्हें बताया कि, पार्टीज में नशे की हालत में कई सेलेब्स अपने दिल की बात उन्हें बता देते थे। वहीं, जब सामने वाला अपने दिल की बात बताते हैं, तब अनुष्का भी जान-बूझकर कुछ बड़बड़ाने लगती हैं, जिससे लोगों को यकीन हो जाए कि वह भी नशे में हैं। इस दौरान अनुष्का ने ये भी बताया था कि, वह पहले ड्रिंक करती थीं लेकिन अब कुछ सालों से उन्होंने नशे की आदत छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma used to pretend to be drunk at bollywood parties used to know the secrets of celebs
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा से पहले सनी देओल भी बॉलीवुड की पार्टीज पर अपना अनुभव साझा कर चुके हैं। अभिनेता ने एक बार बताया था कि, वह जब पार्टीज में जाया करते थे तब वह वहां पर पी भी लेते थे। इस दौरान उन्हें पता नहीं चलता था कि, वह क्या कर रहे हैं। इन पार्टीज में कुछ लोग ऐसे होते थे जो आपके मुंह पर आपकी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे बुराई करते हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma used to pretend to be drunk at bollywood parties used to know the secrets of celebs
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol

इस दौरान सनी देओल ने ये भी बताया था कि, लोगों की इसी बात का फायदा उठाकर कुछ लोग जानकारी इक्ट्ठा करते थे और इस मामले में अभिनेत्रियां आगे रहती थीं। सनी ने ये भी खुलासा किया था कि वह अब बॉलीवुड पार्टीज में जाना छोड़ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed