बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी बेटी वामिका के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इसके अलावा विराट और अनुष्का अपने नेक कामों की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। अब हल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये कपल अपनी बेटी के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
छह महीने की हुई वामिका: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पार्क में मनाया बेटी का जन्मदिन, फैंस को दिखाई खास झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।' विराट और अनुष्का के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
तस्वीर में वामिका को विराट की गोद में है। वह उन्हें हग कर रहे हैं और उनकी प्रिंसेस पिंक बूट्स के साथ पिंक और पीच स्ट्राइप्ड फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। फूलों से सजे केक की फोटो में हैं। बता दें कि हाल ही में एक फैन ने विराट कोहली से वामिका की तस्वीरें भी मांगी थीं। वहीं एक फैन ने एएमए सत्र के दौरान पूछा 'वामिका का अर्थ क्या है? वो कैसी है? क्या हम उसकी एक झलक देख सकते हैं,"।
विराट ने जवाब दिया, "वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है। नहीं, हमने एक कपल के तौर पर फैसला किया है। हमारे बच्चे को सोशल मीडिया के सामने उजागर न करने के लिए, इससे पहले कि उसे यह समझ हो कि सोशल मीडिया क्या है और वह अपनी पसंद खुद बना सकती है। ”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल में शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। अभिनेत्री की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह निर्देशित कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए पाताल लोक और बुलबुल प्रोजेक्ट्स का प्रोडक्शन किया।