फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन और इंडियन आइडल से बाहर हुए आशीष कुलकर्णी

Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies and Ashish Kulkarni eliminated from Indian Idol
Madhav Moghe - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का आज निधन हो गया। वो थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रहे थे। माधव मोघे ने कई हिट फिल्मों जैसे दामिनी, घातक, विनाशक, पार्टनर में बतौर अभिनेता काम किया था।


माधव मोघे कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे थे। कॉमेडी शोज में माधव शोले के 'ठाकुर' की मिमिक्री के लिए बहुत प्रचलित थे। जिस तरह से वो अभिनेता संजीव कुमार की नकल करते थे, फैंस हंसते हंसते लोट पोट हो जाते थे। माधव मोघे को संजीव कुमार की दूसरी कॉपी कहा जाता था। वो उनकी आवाज की हूबहू मिमिक्री करने में माहिर थे। अभिनेता ने 'एमटीवी फुल्ली फालतू' में 'शोले' के ठाकुर का किरदार निभाया था।

मिमिक्री आर्टिस्ट माधव मोघे का निधन: दामिनी और घातक जैसी फिल्मों का भी रहे हिस्सा

Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies and Ashish Kulkarni eliminated from Indian Idol
आशीष कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। बता दें, शो का फिनाले 15 अगस्त को होना तय हुआ है। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। आशा जी की एंट्री के साथ साथ मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं इस मजेदार एपिसोड से एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है। दरअसल, आशीष कुलकर्णी इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गए हैं।

इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए आशीष कुलकर्णी, इस प्रतिभागी को मिले सबसे ज्यादा वोट

Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies and Ashish Kulkarni eliminated from Indian Idol
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी अभिनेत्री आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए फैंस का इंतजार लंबा होने वाला है। दरअसल, फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी को थिएटर रिलीज के लिए रखा है।  बीते दिनों खबरें थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी भी अन्य फिल्मों की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। लेकिन अब फिल्म के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि संजय लीला भंसाली और अन्य मेकर्स का इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का बिल्कुल भी मूड नहीं है। गंगूबाई काठियावाड़ी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज करने से साफ मना कर दिया है। वह इस फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करना चाहते हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी: ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म, अटकलों पर आया मेकर्स का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies and Ashish Kulkarni eliminated from Indian Idol
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, रविवार को कार्तिक के नानाजी का निधन हो गया है। जिसके बाद कार्तिक आर्यन भावुक नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने नाना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही कार्तिक ने अपने नाना की तरह बनने की इच्छा भी जाहिर की है। कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने नाना के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में छोटे से कार्तिक अपने नाना की गोद में नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के नाना का निधन: अभिनेता ने कही भावुक कर देने वाली बात

विज्ञापन
Popular Mimicry Artist Madhav Moghe Dies and Ashish Kulkarni eliminated from Indian Idol
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई बुधवार की सुबह निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने भी शोक जाहिर किया। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर दुख व्यक्त किया। दिलीप कुमार के निधन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को भी दर्द पहुंचाया है। दिलीप पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए थे और उनका पुश्तैनी घर आज भी वहीं मौजूद है। उनके गुजर जाने के गम में पाकिस्तान में उनके फैंस और रिश्तेदारों ने उन्हें गैबाना नमाज ए जनाजा यानि अंतिम विदाई दी।

फैक्ट चेक: निधन से पहले दिलीप कुमार ने वक्फ-बोर्ड को दान की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed