फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू या मुस्लिम: कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं सारा अली खान हो गईं ट्रोल, यूजर्स ने दिलाई धर्म की याद

Sun, 11 Jul 2021 10:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Trolled for Visiting Kamakhya Devi Temple in Assam
सारा अली खान - फोटो : Instagram

फिल्म जगत में बहुत ही कम समय में नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपनी एक अलग पहचान और खास जगह बना ली है। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से अपना करियर शुरू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकी, लेकिन सारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जरूर कामयाब हुईं। फिल्मों की तरह ही सोशल मीडिया पर भी सारा काफी सक्रिय हैं और वो वहां भी अपने जोक्स और अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने से बिल्कुल नहीं चूकतीं। एक बार फिर सारा सुर्खियों में आ गई हैं। 



... इसलिए सारा हो रही हैं ट्रोल
दरअसल, सारा अली खान हाल ही में असम के कामाख्या मंदिर पहुंचीं हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सारा कामाख्या मंदिर सफेद सलवार सूट में नजर आईं। अपने लुक में सारा एक दम सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही है और उन्होंने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें धर्म याद करने की बात तक कह दी है।

Sara Ali Khan Trolled for Visiting Kamakhya Devi Temple in Assam
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कई अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल किया है। सारा की फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर उनसे उनके धर्म को लेकर सवाल करने लगे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सारा के इस फोटो पर खूब प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, ''आपका धर्म क्या है? ''इसके अलावा एक दूजे ने लिखा, ''मैडम, मुस्लिम या हिंदू''। 

Sara Ali Khan Trolled for Visiting Kamakhya Devi Temple in Assam
सारा अली खान - फोटो : Instagram

वहीं, ट्रोल करने के अलावा कुछ फैंस ने सारा की जमकर तारीफें की हैं। एक फैन ने लिखा, 'मुस्लिम होकर आप भगवान की पूजा कर रही हैं, अद्भुत'। एक और ने लिखा, 'माता रानी आपको हमेशा खूश रखें।' इसके अवाला फैंस हॉर्ट और फायर इमोजी बनाकर सारा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Trolled for Visiting Kamakhya Devi Temple in Assam
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो जो भी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालती हैं वह तुरंत ही वायरल होने लगती है। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के 33 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं और हर दिन के साथ वो बढ़ ही रहे हैं।


 
विज्ञापन
Sara Ali Khan Trolled for Visiting Kamakhya Devi Temple in Assam
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा सारा अली खान ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन संग काम किया था। सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और साउथ अभिनेता धनुष के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed