फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर 'पाताल लोक' देख रही थीं अनुष्का, शादी की तस्वीर पर पड़ी फैंस की नजर और करने लगे ऐसे कमेंट

Fri, 15 May 2020 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma watch pataal lok in living room fans see photo with virat kohli
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में जब कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है तो ऐसे में फैंस के लिए मनोरंजन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। तैयार होकर रखी हुईं वेब सीरीज और फिल्में धड़ाधड़ इस माध्यम पर रिलीज हो रही हैं। इस बीच ओटीटी पर अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हुई है और वो 'पाताल लोक' लेकर हाजिर हैं। अनुष्का ने वेब सीरीज देखते हुए एक तस्वीर साझा की है लेकिन फैंस की नजर उनके घर पर रखी एक फोटो फ्रेम पर पड़ गई।



anushka sharma watch pataal lok in living room fans see photo with virat kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर साझा की है वो उनके लिविंग रूम की है। टीवी पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज चल रही है। अनुष्का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। टीवी के नीचे एक फोटोफ्रेम रखा हुआ है जिस पर अनुष्का और विराट का स्केच बना हुआ है। ये विराट-अनुष्का की शादी का स्केच है, जो काफी फनी लग रहा है। फोटो में विराट और अनुष्का हंसते नजर आ रहे हैं। 

anushka sharma watch pataal lok in living room fans see photo with virat kohli
पाताल लोक - फोटो : अमेजॉन प्राइम वीडियो

पोस्ट साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'सब लोक के सब लोग देख रहे हैं पाताल लोक।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि तस्वीर में दिख रहा वेडिंग स्केच भी चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma watch pataal lok in living room fans see photo with virat kohli
Anushka Sharma - फोटो : Social Media

इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- 'शो से ज्यादा ये फोटो चर्चा में आ जाएगी।' एक अन्य यूजर ने विराट और अनुष्का के स्केच को क्यूट बताया। एक यूजर ने लिखा- 'यह मुश्किल तस्वीर है।'


 

विज्ञापन
anushka sharma watch pataal lok in living room fans see photo with virat kohli
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों वीडियोज और तस्वीरों के जरिए फैंस का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले अनुष्का ने विराट का हेयरकट भी किया था। इसके साथ ही मैदान पर दर्शकों की तरह उन्हें चीयर भी करती नजर आई थीं।  

प्रियंका और निक के फैंस के लिए खुशखबरी, पति के साथ बेबी बंप में दिखाई दीं ये करीबी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed