फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अनुष्का ने झूलन के साथ काटा केक, 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी होने पर मनाया जश्न

Tue, 27 Dec 2022 08:39 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 08:39 AM IST
सार

चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी होने के बाद अनुष्का शर्मा ने जश्न मनाते हुए इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म करने और फाइनल क्लैप के लिए  @JhulanGoswami को धन्यवाद! 

विज्ञापन
Anushka Sharma Wraps up chakda express shooting cuts cake with Jhulan Goswami on the sets of film
Chakda Xpress - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस पर काम कर रही थी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है, जिसमें अनुष्का शर्मा झूलन के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के बैनर क्लीन स्लेट के तले तैयार की गई है और फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने जश्न मनाया। उस दौरान अनुष्का के साथ कर्णेश, प्रोसित और झूलन मौजूद थे। 

Anushka Sharma Wraps up chakda express shooting cuts cake with Jhulan Goswami on the sets of film
Chakda Xpress - फोटो : social media

अनुष्का ने झूलन को किया धन्यवाद
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अभिनेत्री ने जश्न मनाते हुए इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'चकदा एक्सप्रेस खत्म हो गया है। शूटिंग खत्म करने और फाइनल क्लैप के लिए  @JhulanGoswami को धन्यवाद!' अभिनेत्री ने आखिरी दिन की शूटिंग एक स्टेडियम में पूरी की। इस दौरान फिल्म के कलाकार और टीम के लोग मौजूद थे। अनुष्का द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में झूलन&प्रोसित केक काटते हुए नजर आए। यह केक इस खास मौके के लिए तैयार करवाया गया था। इसमें फिल्म का नाम, झूलन का जर्सी नंबर लिखा हुआ था। फिल्म सात शेड्यूल में पूरी की गई। इसके अलावा छह अलग-अलग शहरों में 65 दिन में शूट किया गया। 

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: हिंदी को लेकर यह क्या बोल गए कमल हासन? विवाद बढ़ा

Anushka Sharma Wraps up chakda express shooting cuts cake with Jhulan Goswami on the sets of film
Anushka Sharma - फोटो : social media

फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर फैंस ने दी बधाई
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आईं। साथ ही, वह निर्देशक प्रोसित को गले लगाते हुए दिखाई दीं। केक कटिंग के दौरान पूरी टीम उनके पीछे खड़े होकर तालियां बजाती रही। एक तस्वीर में अनुष्का के हाथों में क्लैपबोर्ड नजर आया, जिस पर लिखा था इट्स ए रैप। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर फैंस ने अनुष्का को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Wraps up chakda express shooting cuts cake with Jhulan Goswami on the sets of film
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : social media

फैंस को अनुष्का की फिल्म का इंतजार
फैंस ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी मुस्कान झूलन जैसी है। इसी तरह कई फैंस ने कमेंट कर बधाई दी और फिल्म को लेकर उत्सुकता जताई। 

यह भी पढ़ें- ऐसा है सलमान का फार्महाउस, बर्थडे पर होगा जोरदार जश्न

विज्ञापन
Anushka Sharma Wraps up chakda express shooting cuts cake with Jhulan Goswami on the sets of film
anushka sharma and jhulan goswami - फोटो : social media

झूलन के जीवन पर आधारित फिल्म
चकदा एक्सप्रेस, झूलन गोस्वामी पर आधारित फिल्म है। झूलन गोस्वामी भारतीय क्रिकेट टीम की बेहतरीन गेंदबाज थीं। अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं। साल 2022 की शुरुआत में झूलन के जीवन पर बायोपिक बनाने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद अनुष्का ने फिल्म को बेहद खास बताया था। उन्होंने कहा था कि यह महिला क्रिकेट की दुनिया की आंखें खोलने वाली फिल्म होगी। 

यह भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर, नेटिजंस ने पूछा- सिंदूर कहां है मैम?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed