Ghaati: अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' का टीजर लॉन्च, खूनी खेल खेलती नजर आएंगी 'रानी'
अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी का टीजर आ चुका है। इसमें अभिनेत्री रानी की तरह दुश्मनों के छ्क्के छुड़ाती नजर आ रही हैं।
घाटी की पहली झलक में अनुष्का शेट्टी का लुक बाहुबली की उस देवसेना से मेल खाता है, जिसे बंदी बनाकर महल के बाहर रखा गया था। वहीं, हाथों में अजीब सी डिजाइन बनाए हुए अनुष्का शेट्टी के हाथ में हसिया दिख रहा है। ट्रेलर में अनुष्का बहुत गुस्से और नफरत के साथ अपने दुश्मन को हसिए से मारती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'घाटी' का पोस्टर साझा किया। इसके बाद शाम को ही फिल्म की पहली झलक भी मेकर्स ने साझा की है। मेकर्स ने पोस्ट में बताया कि फिल्म 'घाटी' का वीडियो शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। साझा की गई पोस्ट में मेकर्स ने अनुष्का को 'रानी' कहकर संबोधित किया है।
अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं। बात करें हिंदी फिल्मों की तो अनुष्का को अजय देवगन की फिल्म सिंघम में नजर आईं थीं। इस फिल्म को भी प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।