पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता और अध्यापक की परिवार सहित हुई हत्या की खबर सुनकर हर शख्स दंग रह गया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के बाद ममता बनर्जी सरकार की बहुत आलोचना हो रही है। इस बीच फिल्ममेकर और एक्ट्रेस अपर्णा सेन ने ट्वीट कर कहा कि इस घटनाक्रम पर शर्म आनी चाहिए ।
मुर्शिदाबाद हत्याकांड: सीएम ममता बनर्जी पर भड़की ये एक्ट्रेस, बोलीं- हमें इस पर शर्म आनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर्णा सेन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'हमारे पश्चिम बंगाल में आरएसएस समर्थित एक व्यक्ति, उसकी गर्भवती पत्नी और एक बच्चे की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। इस नृशंस हत्याकांड के पीछे कोई भी कारण हो, हमें इस पर शर्म आनी चाहिए।'
अपर्णा सेन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हुए लिखा- 'मैडम सीएम प्लीज सुनिश्चित करें कि अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय मिले। राजनैतिक विचारधारा में मतभेद होने के बावजूद पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। आप सबकी मुख्यमंत्री हैं।'
Pregnant wife & child of RSS man slaughtered in our own WB! Whatever the reason for such a gruesome act, shame on us! Madam CM! Pls ensure the perpetrators are brought to justice! Irrespective of political inclinations, all citizens of WB are ur responsibility. U are CM to all!
मालूम हो कि बीते जुलाई में देश के कुछ लेखकों, फिल्मकारों और अन्य हस्तियों ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई थी। पीएम मोदी को लिखे इस पत्र के बाद बिहार में रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम और अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
बता दें कि इस मामले पर भाजपा ने ममता सरकार को घेर लिया है। पार्टी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। विजयवर्गीय ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था से उन्हें अवगत कराने के लिए समय मांगा है। दिन-दहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है।
बिग बॉस के मेकर्स पर दलजीत कौर ने निकाला गुस्सा, बाहर होने के बाद लगाया ये बड़ा आरोप