आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं अभिनेता उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर में अपारशक्ति ने एक कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।' इस पोस्ट के बाद अभिनेता को कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अन्य सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी हैं। कार्तिक ने लिखा, 'बधाई हो' वहीं सनी ने लिखा, 'बधाई हो मेरे भाई आप दोनों को ढेर सारा प्यार !! ❤️।' अभिनेता सनी सिंह ने लिखा, ‘बधाई मेरे भाई। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।‘ शिल्पा राव लिखती हैं- ‘बधाई।‘ आदित्य सील कहते हैं कि ‘क्या बात है पाजी बधाई।' इसके साथ ही फैंस भी खूब कमेंट करके एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
गुड न्यूज: अपारशक्ति खुराना के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी
बता दें कि अपारशक्ति खुराना ने सितंबर 2014 में आकृति से शादी की थी। अब शादी के काफी वक्त बाद दोनों ने इस खुशी को सभी से शेयर किया है। दोनों की पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। अपारशक्ति को फैंस ने आखिरी बार रेमो डिसूजा के डांस ड्रामा ‘स्ट्रीट डांसर-3’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ देखा गया था। अब जल्द ही लीड रोल में प्रनूतन बहल के साथ फिल्म ‘हेलमेट’ में नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्टर को खुद भी काफी उम्मीद हैं।
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान खुराना परिवार ने चंडीगढ़ के पंचकूला में एक आलीशान घर खरीदा है। उस वक्त आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा चंडीगढ़ गए थे। सभी ने लंबे समय तक माता पिता के साथ वक्त बिताया। एक इंटरव्यू में अपारशक्ति ने कहा था कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे चंडीगढ़ में ही पले बढ़ें।
अपारशक्ति ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। वीजे के रूप में अपारशक्ति खुराना ने कई शो किए। उन्होंने अभिनेता आमिर खान की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपारशक्ति खुराना पहली बार साल 2016 में आई फिल्म दंगल में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के भतीजे का किरदार किया था।
दंगल के बाद अपारशक्ति को कई फिल्मों के ऑफर आए। वह बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। जल्द ही वह फिल्म हेलमेट में दिखेंगे। इसमें वह पहली बार मुख्य किरदार में होंगे।
