{"_id":"67b6b0ddbcb043e705021c3d","slug":"apoorva-lakhiya-waited-for-six-months-took-script-from-abhishek-bachchan-told-story-mumbai-se-aaya-mera-dost-2025-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: छह महीने किया इंतजार फिर अभिषेक बच्चन से छीन ली स्क्रिप्ट, निर्माता ने बताया दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: छह महीने किया इंतजार फिर अभिषेक बच्चन से छीन ली स्क्रिप्ट, निर्माता ने बताया दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:05 AM IST
सार
अभिषेक बच्चन की फिल्म मुंबई से आया मेरा दोस्त साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट और अभिषेक की हामी को लेकर फिल्म निर्माता अपूर्व लाखिया ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।
विज्ञापन
1 of 5
अपूर्वा लाखिया-अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म को लेकर फिल्ममेकर अपूर्व लाखिया ने एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अभिषेक बच्चन के हाथ से स्क्रिप्ट छीन ली थी।
2 of 5
अभिषेक बच्चन के रोल में कौन सा अभिनेता आएगा नजर
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता को बनानी थी 'मुंबई से आया मेरा दोस्त'
फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में निर्माता अपूर्व लाखिया ने बताया कि 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' फिल्म के लिए उन्होंने अभिषेक बच्चन को कास्ट करने के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि पहलाज निहलानी के बेटे विक्की ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का ऑफर उन्हें दिया था। फिल्म का ब्रीफ सुनने के बाद सभी अभिषेक बच्चन के नाम पर तैयार हो गए।
3 of 5
'मुंबई से आया मेरा दोस्त' में अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन को भी पसंद आई स्क्रिप्ट
फिल्म निर्माता ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट अभिषेक बच्चन को भी बहुत पसंद आई थी। इसके बाद भी जब छह महीने तक स्क्रिप्ट आगे नहीं बढ़ी, तो उन्हें लगा कि अभिषेक फिल्म के लिए हां ही कहेंगे क्योंकि उन्होंने फिल्म में अपना बहुत सारा समय इस फिल्म में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक ने किया फोन
फिल्म निर्माता ने बताया कि एक हफ्ते बाद अभिषेक ने फोन किया और कहा कि इस फिल्म जरूर बननी चाहिए लेकिन मेरे साथ नहीं। इसके बाद निर्माता को गुस्सा आ गया था। उन्होंने कहा कि मुझे उन पर गुस्सा आया मैंने उसके हाथ से स्क्रिप्ट छीन ली। उन्होंने कहा, इस वाकये के एक हफ्ते बाद अभिषेक बच्चन की टीम से फोन आया और इसके बाद जो हुआ सभी को पता है।
विज्ञापन
5 of 5
आई वांट टू टॉक
- फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक के साथ लारा दत्ता और चंकी पांडे भी नजर आए थे। अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले साल 2024 में आई 'आई वॉन्ट टू टॉक' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।