फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर बाल्की को मिला अपने बयान का जवाब, इस लेखक ने सौंपी आलिया और रणबीर से अच्छे कलाकारों की लिस्ट

Fri, 17 Jul 2020 08:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani Reaction on R Balki Statement Find Me Better Actors The Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
अपूर्व असरानी, रणबीर- आलिया, आर बाल्की - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा में वंशवाद पर चल रही बहस में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से बेहतर कलाकारों के बारे में पूछने वाले निर्देशक आर बाल्की को लेखक और फिल्म संपादक अपूर्व असरानी ने कुछ नाम दिए हैं। अपूर्व ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स साझा करते हुए कहा है कि बेशक रणबीर और आलिया एक अच्छे कलाकार हैं लेकिन सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब इंडस्ट्री में सिर्फ तीन या चार नामों के आसपास ही घूमने वाली सारी चीजों को बंद कर देना चाहिए।

Apurva Asrani Reaction on R Balki Statement Find Me Better Actors The Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
apurva asrani - फोटो : social media

अपूर्व को शाहिद, अलीगढ़, सिमरन जैसी फिल्मों के संवाद और पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है। वह 1998 में आई फिल्म 'सत्या' के संपादन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और 'स्निप' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। आर बाल्की के बयान का जवाब देते हुए अपूर्व ने ट्विटर पर लिखा, 'मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, रिचा चड्ढा। अगर हम 'ए' लिस्ट फिल्मी परिवार से ऊपर उठकर देखें तो और भी बहुत से कलाकार हैं। मुझे रणबीर और आलिया भी पसंद हैं लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं।'
 

Apurva Asrani Reaction on R Balki Statement Find Me Better Actors The Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
R. Balki - फोटो : Social Media

दरअसल, आर बाल्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इस इंडस्ट्री में चल रही वंशवाद को लेकर बहस बिल्कुल बेवकूफी है। हुनर की कद्र हर जगह होती है। अगर इस इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया से अच्छा कोई कलाकार है तो फिर यह बहस सही मानी जा सकती है। इसका जवाब देते हुए ही अपूर्व ने यह पोस्ट साझा की है। हालांकि अपूर्व यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कुछ और नाम गिनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Asrani Reaction on R Balki Statement Find Me Better Actors The Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
shekhar kapoor - फोटो : file photo

अपूर्व ने लिखा, 'पंकज त्रिपाठी, गजराज राव, अमित साध, जयदीप अहलावत, रसिका दुग्गल, स्वरा भास्कर, श्वेता त्रिपाठी, संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, दिव्या दत्ता, मानव कौल, नवाजुद्दीन, जीतू। मैं और भी नाम लिख सकता हूं क्योंकि हमारे पास हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है। इसलिए कृपया सिर्फ तीन या चार लोगों के आसपास भटकना बंद करें।' इस मामले में निर्देशक शेखर कपूर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी लिखा, 'मैं बाल्की की बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन, मैंने पिछली रात 'काय पो छे' फिर से देखी। तीन नए युवा अभिनेता एक साथ नजर आए। और उन सबने शानदार काम किया है।'
 

विज्ञापन
Apurva Asrani Reaction on R Balki Statement Find Me Better Actors The Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले महीने की 14 तारीख को युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही पूरे देश में पक्षपात, वंशवाद और खेमेबाजी जैसे मुद्दों पर बहस चल रही है।

पढ़ें: सुशांत के साथ शादी का भी ऐलान कर चुकी थीं अंकिता लोखंडे, फिर भी 'पवित्र रिश्ते' में आ गई दरारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed