हिंदी सिनेमा के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तारा सुतारिया पर फिल्माया गया गीत 'मसकली 2.0' बस रिलीज ही हुआ था, कि म्यूजिक वीडियो से जुड़े सभी लोगों पर श्रोताओं और दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। और, ओरिजिनल गीत 'मसकली' के संगीतकार ए आर रहमान तो इतने गुस्से में हैं कि उन्हें अपने गुस्से पर काबू पाने की कोशिश सोशल मीडिया पर जाहिर करनी पड़ रही है।
तनिष्क बागची पर फूटा रहमान का गुस्सा, मसकली के रीमिक्स पर प्रसून जोशी भी नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए गीत 'मसकली 2.0' का निर्माण टी-सीरीज के साथ मिलकर तनिष्क बागची ने किया है, और गीत को गाया सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने है। वहीं, प्रसून जोशी के लिखे पुराने गीत को मोहित चौहान ने गाया है, जबकि ए आर रहमान ने उसको संगीत दिया है। ए आर रहमान को नए गाने की बनावट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए गीत के बारे में वो सब कुछ लिखा है जिसे लिखने के लिए संगीत का एक साधक तनिष्क बागचियों जैसों की हरकत देखकर मजबूर हो जाता है।
रहमान ने लिखा कि एक गीत को बनाने में कितना कठिन परिश्रम करना पड़ता है, इसका अंदाजा शायद आज की पीढ़ी नहीं लगा सकती। उन्होंने लिखा, 'अच्छा गाना बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। उसे अच्छे से सोचना पड़ता है, रातों की नींद खराब करनी पड़ती है, लिखकर मिटाया जाता है, और फिर से लिखा जाता है। 200 से ज्यादा संगीतज्ञों ने एक साल तक एक रचनात्मक दिमाग के साथ काम किया, तब जाकर यह रचना हुई।'
Enjoy the original #Masakali https://t.co/WSKkFZEMB4@RakeyshOmMehra @prasoonjoshi_ @_MohitChauhan pic.twitter.com/9aigZaW2Ac
ये आग यहीं पर नहीं रुकी। ओरिजिनल गीत को लिखने वाले प्रसून जोशी ने भी गीत के प्रति अपनी भड़ास निकालने में कोई कसरनहीं छोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, 'दिल्ली 6 के गीत मसकली समेत मेरे लिखे सभी गीत मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे बड़ा दुख है कि मोहित चौहान, ए आर रहमान और मेरी मूल रचना को इस तरह इस्तेमाल किया गया। मुझे आशा है कि प्रशंसक अभी भी ओरिजिनल गीत को सुनेंगे।'
All songs written for #Delhi6 including #Masakali close to heart,sad to see when original creation of @arrahman @prasoonjoshi_ &singer @_MohitChauhan insensitively utilised. Upto the conscience of @Tseries. Hopefully the fans will stand for originality. @RakeyshOmMehra
मोहित चौहान का गाया ये गीत फिल्म 'दिल्ली 6' का है, जिसे अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। इस गीत के लिए ए आर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।
पढ़ें: प्रवासी मजदूरों के लिए व्रत रखेंगे इरफान खान, लिखा- 'मुझे लगता है हमें अपने मूल से बदलने की जरूरत है'