फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का बनाया था मजाक, अब सफाई देते हुए बोले- वह सिर्फ एक...

Sat, 10 Apr 2021 06:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Clarifies that 'He was Joking' and not opposing Anchor speaking Hindi at 99 songs Promotion
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले वो तब विवाद में आ गए थे जब उन्होंने स्टेज पर एंकर के हिंदी बोले जाने का विरोध किया था। दरअसल, यह घटना रहमान की फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी। जिसके बाद उनके फैंस काफी भड़क गए थे लेकिन अब ए आर रहमान ने इसपर सफाई दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

AR Rahman Clarifies that 'He was Joking' and not opposing Anchor speaking Hindi at 99 songs Promotion
ए आर रहमान, एहान भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशन में फिल्म के लीड एक्टर एहान भट्ट और एआर रहमान दोनों मौजूद थे। तभी वहां खड़ी एंकर दोनों कलाकारों का स्वागत करती हैं। एंकर ने पहले तमिल में एआर रहमान का स्वागत किया और उसके तुरंत बाद ही वो एहान का स्वागत हिंदी में करती सुनाई देती हैं। एंकर को हिंदी बोलते देख रहमान उन्हें ट्रोल कर देते हैं और स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। हालांकि, रहमान यह सिर्फ मजाकिया तौर पर करते हैं लेकिन उनकी इस हरकत से फैंस काफी नाराज हो गए थे और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

AR Rahman Clarifies that 'He was Joking' and not opposing Anchor speaking Hindi at 99 songs Promotion
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

अब ए आर रहमान ने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है, 'उस दौरान हम तीन भाषाओं में म्यूजिक लॉन्च कर रहे थे। हिंदी का पहले ही लॉन्च हो चुका था और यह तमिल भाषा का लॉन्च था। तो वहां स्टेज के कुछ नियम कायदे थे। हम तमिल ऑडियंस से बात कर रहे थे जो पहले ही एहान के रंग पर सवाल उठा रही थी कि वह काफी ज्यादा गोरे हैं। इसलिए मैंने उनसे तमिल में बात करने के लिए कहा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Surya (@suryasurya5073)

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Clarifies that 'He was Joking' and not opposing Anchor speaking Hindi at 99 songs Promotion
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

रहमान ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एंकर ने एहान को खुश करने के लिए हिंदी बोली थी क्योंकि वह हिंदी बेहतर समझते हैं। इसलिए मैंने कहा- 'हिंदी?' लेकिन लोगों ने इसका मुद्दा बना लिया जो मुझे अच्छा नहीं लगा। वो बस एक एक मजाक था। इसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत नहीं थी। एक फायदा जरूर हो गया हमें कि इससे काफी पैसा बच गया क्योंकि प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो गया। लोगों के सामने मेरा और एहान का चेहरा आ गया है।'

विज्ञापन
AR Rahman Clarifies that 'He was Joking' and not opposing Anchor speaking Hindi at 99 songs Promotion
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात फिल्म '99 सॉन्ग्स' की करें तो विश्वेष कृष्णमूर्ती इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें एहान भट्ट और अमेरिकन अभिनेत्री एडिसली वर्गेस लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि एआर रहमान ना सिर्फ इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं बल्कि उन्होंने स्क्रीनप्ले राइटर के तौर पर भी काम किया है। यह म्यूजिकल स्टोरी आने वाली 16 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed