फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के वो अभिनेता जिनके लिए लड़कियां खून से लिखती थीं खत, शर्मिला टैगोर ने बताया था असली सच

Sat, 10 Apr 2021 06:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 10 Apr 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
when Sharmila Tagore revealed Rajesh Khanna downfall story after Aradhana film
rajesh khanna

हिंदी फिल्म जगत के वो अभिनेता जिनके लिए लड़कियां खून से खत लिखा करती थीं, उस अभिनेता के प्रति दीवानगी ऐसी थी कि उनका कमरा चाहने वालों के भेजे हुए गुलदस्तों से भर जाया करता था। और गुलों की खुश्बू किसी और के लिए नहीं बल्कि मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग राजेश खन्ना के लिए थी। नाम, पैसा और अपार शोहरत कमाने वाले गुजरे जमाने के अभिनेता राजेश खन्ना की सफलताओं से भला कौन वाकिफ नहीं है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और राजनीति में भी हाथ आजमाया। राजीव गांधी के समय में वे कांग्रेस से लोकसभा सांसद रहे। लेकिन इतनी कामयाबी के बाद भी एक ऐसा समय आया था, जिसने राजेश खन्ना की ख्याति की नैय्या डुबो दी थी। आज हम बकौल शर्मिला टैगोर जानेंगे कि दरअसल उनकी जिंदगी में क्या हुआ था।

when Sharmila Tagore revealed Rajesh Khanna downfall story after Aradhana film
rajesh khanna

राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं शर्मिला टैगोर ने अपनी एक किताब में अभिनेता के बारे में कई खुलासे किए थे। उन्होंने राजेश के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अराधना’ भी की थी। शर्मिला ने बताया था कि राजेश खन्ना काफी जिंदादिल शख्सियत थे। वे उन दिनों शूटिंग के दौरान सभी का दिल लगाए रखते थे। फिल्म के सेट पर राजेश की वजह से माहौल हमेशा खुशगवार बना रहता था।

when Sharmila Tagore revealed Rajesh Khanna downfall story after Aradhana film
Rajesh Khanna - फोटो : social media

वे जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार बनकर भी सामने आते थे। न जाने उन्होंने कितने ही लोगों की बुरे वक्त पर मदद की। इतना ही नहीं कइयों को तो घर तक दिला दिए थे। लेकिन ये सब तभी तक रहा जब तक उनके पास शोहरत थी। तब ये लोग उनके आगे-पीछे घूमा करते थे। राजेश एक लग्जरी लाइफ जिया करते थे। नौकर-चाकर, बड़ी गाड़ियां और अलग अंदाज देख सभी आकर्षित होते थे। लेकिन कुछ चापलूस और चतुर लोगों ने उन्हें घेर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
when Sharmila Tagore revealed Rajesh Khanna downfall story after Aradhana film
अराधना - फोटो : Social media

राजेश खन्ना के जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा था। उनकी फिल्म ‘आराधना’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसी के बाद से उनके मिजाज में बदलाव भी आने लगा था। अपार सफलता की चकाचौंध ने राजेश खन्ना को भविष्य की सही पटरियों से उतार दिया। कहते हैं उनमें एक अहम सा आ गया था।

विज्ञापन
when Sharmila Tagore revealed Rajesh Khanna downfall story after Aradhana film
rajesh khanna

इसके बाद राजेश खन्ना फिल्म के सेट पर लेटलतीफी करने लगे। ऐसा कम ही होता था कि वह समय पर कभी सीन शूट करने पहुंच गए हों। इस स्थिति में साथी कलाकार को काफी तकलीफ उठानी पड़ती थी। खुद शर्मिला टैगोर भी बताती हैं कि वो उनकी इस आदत से आजिज आ गई थीं। परेशान होकर अभिनेत्री वो फिल्म नहीं करना चाहती थीं। क्योंकि उन्हें समय पर घर जाना होता था और राजेश खन्ना के गैरजिम्मेदाराना रवैये से उन्हें देर हो जाती थी। ऐसे हालात में राजेश खन्ना के साथ काम करना उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed