फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा ने नए एप की कंटेंट रेटिंग ‘सेक्सुअल थीम्स’ रखी, पहली सीरीज में कहानी ऑटो में लगे हिडेन कैमरे की

Sat, 10 Apr 2021 05:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Rated The Content Rating Of The New App Sexual Themes First Series About Hidden Cameras In The Auto
राज कुंद्रा की नई एप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने कारोबारी मसलों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहने वाले बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने बॉली फेम नाम का एक नया ओटीटी लॉन्च कर दिया है। गूगल प्ले पर इसके बीते हफ्ते में हजार के करीब एप डाउनलोड हो चुके हैं। ऐप के बारे में जो जानकारी इसकी प्रमोटर कंपनी की तरफ से दी गई है, उसमें इसके कंटेंट की रेटिंग ‘सेक्सुअल थीम्स’ बताई गई है। राज कुंद्रा ने बीते साल भी एक एप लॉन्च किया था जिसके जरिए लोगों को ‘लाइव’ करने के बदले पैसे मिलने की बात कही गई थी।

Raj Kundra Rated The Content Rating Of The New App Sexual Themes First Series About Hidden Cameras In The Auto
राज कुंद्रा की नई एप की थीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज कुंद्रा के नए एप ‘बॉली फेम’ का सॉफ्ट लॉन्च हफ्ते भर पहले ही हुआ है। इसके बारे में चूंकि लोगों को ज्यादा पता नहीं है इसलिए इसके डाउनलोड भी काफी कम हुए हैं। एप की वेबसाइट पार जाकर देखने से कोई खास कंटेंट भी इस पर दिख नहीं रहा है। गायिका पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल की एक वेब सीरीज इस ओटीटी पर शुरू हुई है जिसमें एक ऑटो में लगे हिडेन कैमरे के जरिए इसकी सवारियों की हरकतें शूट की जा रही हैं।

Raj Kundra Rated The Content Rating Of The New App Sexual Themes First Series About Hidden Cameras In The Auto
राज कुंद्रा की एप जेएल स्ट्रीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल लॉन्च हुए राज कुंद्रा के एप जल्दी लाइव उर्फ जेएल स्ट्रीम की तरह इस बार इसका प्रचार करने के लिए उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी आगे नहीं आई हैं। जल्दी लाइव के बारे मे दावा किया गया था कि इस पर अपना प्रोफाइल बनाकर कोई भी कुछ भी लाइव कर सकता है। इसके बदले में लोगों को दर्शकों के जरिए होने वाली आय का हिस्सेदार बनाए जाने की स्कीम है। जितना पैसा लोगों से एप को मिलेगा, उसका आधा ‘लाइव’ करने वाले कलाकार को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Rated The Content Rating Of The New App Sexual Themes First Series About Hidden Cameras In The Auto
एप बॉली फेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब राज कुंद्रा ने जो नया एप ल़ॉन्च किया है, उसका नाम उन्होंने बॉली फेम रखा है। इस पर बॉलीवुड की खबरें, गॉसिप और कॉमेडी सब कुछ रखने का वादा कंपनी की वेबसाइट पर है। एप पर नई नई वेब सीरीज भी आने वाली हैं। लेकिन, इस सबके बीच वेब साइट पर इस बात का उल्लेख कहीं नहीं है जो कंपनी ने गूगल प्ले पर अपना ऐप डाउनलोड करने की व्यवस्था के साथ किया है। वहां एप के बारे में जो जानकारी इसकी प्रमोटर कंपनी की तरफ से दी गई है, उसमें इसके कंटेंट की रेटिंग ‘सेक्सुअल थीम्स’ बताई गई है।

विज्ञापन
Raj Kundra Rated The Content Rating Of The New App Sexual Themes First Series About Hidden Cameras In The Auto
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लंदन से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी राज कुंद्रा इससे पहले मोबाइल गेमिंग, एनीमेशन, क्रिकेट लीग, पोकर आदि में भी हाथ आजमाते रहे हैं। पिछले साल ‘जल्दी लाइव’ की लॉन्चिंग के वक्त इसे चीन के ऐप्स बंद  होने से उपजे बाजार का मजबूत खिलाड़ी बताया गया था और इसकी लॉन्चिंग के वक्त ही इस पर दो हजार लाइव स्टीमर्स की मौजूदगी की बात भी कही गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed