फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की तस्वीरों पर कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का कमेंट, लिखी ये खास बात

Sat, 10 Apr 2021 05:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 10 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Sussanne Khan Rumoured Boyfriend Arslan Goni praises her for Latest Interior Design Photos
अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी बीच सुजैन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और तस्वीर साझा की है जिसपर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी कमेंट किया है।

Sussanne Khan Rumoured Boyfriend Arslan Goni praises her for Latest Interior Design Photos
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : instagram/arslangoni

दरअसल, सुजैन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने एक प्रोजेक्ट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिसपर अर्सलान गोनी ने भी कमेंट किया है और सुजैन की जमकर तारीफ की। अर्सलान ने कमेंट कर लिखा, ब्रिलिएंस। बस फिर क्या था इस कमेंट के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

Sussanne Khan Rumoured Boyfriend Arslan Goni praises her for Latest Interior Design Photos
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से एक हो सकते हैं लेकिन गॉसिप के गलियारों में अब सुजैन और अर्सलान को लेकर खबरें चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne Khan Rumoured Boyfriend Arslan Goni praises her for Latest Interior Design Photos
अली गोनी, अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni

दरअसल सुजैन खान के रिलेशनशिप की चर्चा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ है। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। सुजैन और अर्सलान की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुए थी जो टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कुछ वक्त पहले बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Sussanne Khan Rumoured Boyfriend Arslan Goni praises her for Latest Interior Design Photos
अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni

अर्सलान और सुजैन टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2017 में अर्सलान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं सुजैन एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नाम का अपना एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed