{"_id":"5fe99eb58ebc3e08c2161674","slug":"ar-rahman-mother-kareema-begum-passes-away-musician-paid-a-tribute-to-his-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AR Rahman Mother: ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AR Rahman Mother: ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Dec 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीमा बेगम ए० आर० रहमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर और म्यूजिशियन ए आर रहमान (AR Rahman) की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बता दें करीमा बेगम पिछले कुछ समय से बेहद बीमार चल रही थीं।
सोशल मीडिया पर ए आर रहमान ने जैसे ही अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की उनके फैंस ने इसपर कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके ही कहने पर वह संगीत की दुनिया में आए थे।
3 of 5
ए आर रहमान
ए आर रहमान हिंदू परिवार में पैदा हुए। बचपन में उनका नाम दिलीप कुमार रखा गया। ए आर रहमान के पिता आर के शेखर का निधन तब हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे। महज 11 साल की उम्र में रहमान अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ 'रहमान बैंड रुट्स' के लिए सिंथेसाइजर बजाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
A R Rahman
- फोटो : twitter
रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब 23 साल की उम्र में उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हो गई थी तो वे पूरे परिवार के साथ इस्लामिक धार्मिक स्थल गई।इसके बाद उनकी बहन ठीक हो गई। इस बात का हमारे परिवार पर इतना असर हुआ कि हमने धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
a r rahman
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाना शुरू किया। फिल्मकार मणि रत्नम ने अपनी फिल्म 'रोजा' में उन्हें संगीत देने का मौका दिया। यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है जिसके गाने हिंदी में डब हुए और सुपरहिट हुए।रहमान पहले ऐसे एशियाई हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गाने के लिए विश्व का मशहूर 'एकेडमी अवॉर्ड', बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। रहमान को भारत सरकार की तरफ से 'पद्म श्री' और पद्म भूषण' से भी नवाजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।