फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना की ना ने इस हीरोइन की बदल दी किस्मत, अमिताभ बच्चन की नई फिल्म में मिला बेटी का रोल

Mon, 28 Dec 2020 04:50 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif said no for a movie with amitabh bachchan and now this actress got the chance here you know
अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली फिल्म ‘झुंड’ भले अदालती चक्करों के चलते इस साल रिलीज नहीं हो पाई लेकिन उनकी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में उनकी मेहनत लोग भूले नहीं है। अमिताभ बच्चन को लीड रोल में लेकर फिल्में बनाने का सिलसिला अगले साल भी जारी रहने वाला है। उनकी एक फिल्म मार्च में शुरू होने जा रही है और इसमें उनकी बेटी का रोल करने के लिए चल रहा कंपटीशन अब जाकर फाइनल हो पाया है। 

katrina kaif said no for a movie with amitabh bachchan and now this actress got the chance here you know
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

जानकारी मिली है कि अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली इस फिल्म में जिसका नाम ‘डेडली’ बताया जा रहा है, इसमें उनकी बेटी का रोल दक्षिण भारतीय सिनेमा की सनसनी रश्मिका मंदाना को मिल गया है। इस फिल्म को विकास बहल निर्देशित करने जा रहे हैं और एक हफ्ते के अंदर रश्मिका की साइन की गई यह दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म 'डेडली' की चर्चाएं तो काफी लंबे समय से चल रही हैं लेकिन अब निर्माताओं ने फैसला कर लिया है तो वह इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से शुरू कर देंगे। फिल्म का पहला शेड्यूल एक बार शुरू होगा तो फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म होने के साथ ही खत्म होगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में होंगी।

katrina kaif said no for a movie with amitabh bachchan and now this actress got the chance here you know
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

विकास बहल की कामचलाऊ शीर्षक वाली फिल्म 'डेडली' अक्सर सुर्खियों में आती रही है। इस साल की शुरुआत में ही यह फिल्म अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के नाम के साथ सामने आई थी। लेकिन कटरीना ने इस फिल्म के लिए ना कह दी। उसके बाद खबरें आईं कि फिल्म में कटरीना की जगह अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। हालांकि, अब ये सारी अटकलें खत्म हो गई हैं क्योंकि फिल्म में अमिताभ बच्चन की बिटिया का रोल निभाने क लिए साल भर चले कंपटीशन में रश्मिका मंदाना जीत गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif said no for a movie with amitabh bachchan and now this actress got the chance here you know
मिशन मजनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते बुधवार को ही खबर आई कि रश्मिका ने हिंदी फिल्मों में कदम रखने का मन बना लिया है। उन्होंने अपनी सबसे पहली फिल्म 'मिशन मजनू' के रूप में युवा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साइन की है जिसका निर्देशन शांतनु बागची करेंगे। रॉनी स्क्रूवाला के निर्माण में बनने वाली यह फिल्म 70 के दशक में एक वास्तविक घटना पर आधारित होगी। जासूसी की इस कहानी में देश की खुफिया एजेंसी रॉ का एक एजेंट पाकिस्तान में जाकर एक खुफिया मिशन को अंजाम देगा। इस रॉ एजेंट का किरदार फिल्म में सिद्धार्थ अदा करेंगे।

विज्ञापन
katrina kaif said no for a movie with amitabh bachchan and now this actress got the chance here you know
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram
हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने के मौके पर रश्मिका ने अपने बयान में कहा, 'मुझे विभिन्न भाषाएं बोलने वाले दर्शकों का इतना प्यार पाने का सौभाग्य मिला है। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए फिल्म की कहानी महत्वपूर्ण है, न कि भाषा। मैं निर्माताओं की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे हिंदी फिल्म ऑफर की। फिल्म 'मिशन मजनू' को बहुत खूबसूरती से लिखा गया है। मैं एक ऐसी टीम का हिस्सा बनने के लिए जा रही हूं जो एक जुनून भरी कहानी पर काम करेगी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद हिंदी सिनेमा में मैं अपना सफर शुरू करने और नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए बेहद उत्साहित हूं।' रश्मिका को 'डियर कॉमरेड', 'गीता गोविंदम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed