फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ‘स्वदेश’ पर ए आर रहमान: शाहरुख की एक्टिंग, आशुतोष जी की स्क्रिप्ट और 'ये जो देश' गाना तो दिलों में घर कर गया

Sun, 11 Apr 2021 04:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman Says Film 'Swades' left long lasting impression in the hearts of Indians as well as Foreigners
फिल्म ‘स्वदेश’ पर ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ के लिए भारतीय लोगों के दिल में एक अलग जगह है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों तक देशभक्ति का जज्बा बहुत ही अनोखे तरीके से पेश किया गया था। यह साल 2004 में रिलीज हुई थी और रिलीज के तुरंत बाद ही इसे फ्लॉप बता दिया गया था। अब इस फिल्म को लेकर ए आर रहमान ने खुलकर बात की है और इसके प्रभाव के बारे में बताया है।

AR Rahman Says Film 'Swades' left long lasting impression in the hearts of Indians as well as Foreigners
‘स्वदेश’ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जब यह फिल्म रिलीज हुई तब बहुत ज्यादा दर्शक फिल्म देखने के लिए नहीं उमड़े थे, साथ ही मेकर्स को भी यह एहसास करवाया गया कि उन्होंने कोई बड़ी गलती कर दी है। लेकिन कई सालों बाद इस फिल्म को मास्टरपीस बताया जाने लगा, सभी कलाकारों का अभिनय भी खूब भाता है और और इसके गाने भी अब तो सदाबहार बन ही गए हैं। 

AR Rahman Says Film 'Swades' left long lasting impression in the hearts of Indians as well as Foreigners
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म के शानदार म्यूजिक का सारा क्रेडिट एआर रहमान को ही जाता है। उनकी ही वजह से फिल्म के कई गाने दुनिया भर में सुने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रहमान ने इस फिल्म ने खुलकर बात की है और शाहरुख की तारीफ में भी काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि उस वक्त फिल्म स्वदेश को काफी कम समझा गया था। रिलीज के बाद खूब ट्रोल किया गया। बावजूद इसके फिल्म ने जो छाप छोड़ी है वो कमाल है। आशुतोष गोवारिकर जी की स्क्रिप्ट, शाहरुख की एक्टिंग, सबकुछ अच्छा था और 'ये जो देश' वाला गाना है वो लोगों के दिल में घर कर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AR Rahman Says Film 'Swades' left long lasting impression in the hearts of Indians as well as Foreigners
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबईAmar Ujala, Mumbai

साथ ही ए आर रहमान ने बताया कि उनकी इस फिल्म की वजह से कई लोग विदेश छोड़ भारत लौट आए। इस बारे में उनका कहना है कि कई लोग अमेरिका-यूरोप से वापस इंडिया आ गए और कहते थे कि वो अपने देश को फिर से महान बनाएंगे। साथ ही लोग हमें दोष देते रहे कि हमारी वजह से वे वापस भारत आ गए। लेकिन इस फिल्म की वजह से कई लोगों के मन पर गहरा असर पड़ा है। कहने को वो सिर्फ एक कहानी थी, लेकिन उसने अलग ही लेवल पर देशभक्ति की भावना जगा दी थी।

विज्ञापन
AR Rahman Says Film 'Swades' left long lasting impression in the hearts of Indians as well as Foreigners
‘स्वदेश’ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में यूएस नेवी बैंड ने भी संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के समक्ष अपनी एक छोटी सी प्रस्तुति पेश की थी। बैंड ने शाहरुख की फिल्म ‘स्वदेस’ का मशहूर गाना ‘ये जो देश है तेरा’ पर अपना परफॉर्मेंस दिया था। यूएस नेवी बैंड की यह परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed