{"_id":"5cc7bf0dbdec22077c354ff3","slug":"ar-rahman-will-be-launched-new-hero-ehan-bhat-with-his-film-99-songs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एआर रहमान लॉन्च करने जा रहे नया हीरो, कश्मीर के एहान को 1 साल तक दी प्यानो बजाने की ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एआर रहमान लॉन्च करने जा रहे नया हीरो, कश्मीर के एहान को 1 साल तक दी प्यानो बजाने की ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ar rahman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर संगीतकार एआर रहमान बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फिल्म '99 सॉन्ग्स' से एक नए हीरो को लॉन्च करने जा रहे हैं । जिसका नाम है एहान भट्ट। एहान को इस रोल के लिए तैयार करने में एआर रहमान ने काफी मेहनत की है। नए निर्देशक विश्वेश कृष्णमूर्ति की इस फिल्म में एहान एक संगीतकार का ही किरदार कर रहे हैं।
2 of 5
ehan bhat
मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुके एहान का चुनाव रहमान ने सैकड़ों लोगों का टेस्ट लेने के बाद किया है। पिछले एक साल से एहान ने चेन्नई में रहमान के साथ रहकर प्यानो बजाना सीखा है और मुंबई में वॉयस ट्रेनिंग कराने के अलावा रहमान ने उन्हें अमेरिका भेजकर एक्टिंग की क्लासेज भी कराई हैं।
3 of 5
ehan bhat
रहमान कहते हैं, ‘अपने जुनून, हुनर और शख्सीयत को मिलाकर एहान एक संपूर्ण कलाकार के रूप में निखर चुका है। मुझे खुशी हो रही है कि मैं हिंदी सिनेमा को एक नया हीरो दे रहा हूं। लेकिन, इसे लोगों के सामने पेश करने से पहले मैंने इसकी चमक निखारने के लिए बहुत घिसा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ehan bhat
एहान ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उसके समर्पण और उसकी लगन देखकर मैं कह सकता हूं कि ये बड़े परदे पर लंबी पारी खेलने वाला हीरो बनने जा रहा है।’ पहली ही फिल्म में एआर रहमान जैसा निर्माता पाकर एहान भी कम खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ehan bhat
वह कहते हैं, ‘ऐसी लॉन्चिंग कोई नया कलाकार सिर्फ सपने में ही सोच सकता है। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इस फिल्म के लिए रहमान सर ने चुना। उनकी संगीत को लेकर लगन से ही मैंने इस किरदार के बारे में बहुत कुछ सीखा है।’ फिल्म '99 सॉन्ग्स' को रहमान जल्द ही हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।