'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। गाने को अरबी भाषा में पेश किया गया है जो अपने ओरिजनल वर्जन की तरह ही काफी मजेदार है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।
सलमान ने एक और भाषा में किया 'स्वैग से स्वागत', मजेदार है यह नया वर्जन, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, गाने की सिग्नेचर लाइन 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' हिन्दी में ही रखा गया है। गाने का अनुवाद मोहम्मद जाद मलक ने किया है। इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' के 'माशाअल्लाह' गाने को अरबी ट्विस्ट दिया गया था।
स्वैग से स्वागत के अरबी वर्जन के बारे में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने कहा, 'फिल्म टाइगर जिंदा है कि ज्यादातर शूटिंग अबू धाबी में की गई है। इसकी कहानी भी मिडिल ईस्ट पर फोकस करती है। इसलिए यहां के लोगों से कनेक्ट करने के लिए गाने को अरबी भाषा में डब किया गया।'
गौरतलब है कि मंगलवार को फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के सारे गानों का ऑडियो रिलीज किया गया। भारत में यह फिल्म 22 दिसंबर वहीं UAE में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म पाकिस्तान में बैन कर दी गई है। यह फिल्म साल 2012 में आई सलमान खान कटरीना कैफ की 'एक था टाइगर' का सीक्वेल है।
(अगली स्लाइड में देखें स्वैग से स्वागत का नया वर्जन)
देखें सलमान खान और कटरीना कैफ को अरबी गाने पर ठुमके लगाते हुए-
#SwagSeSwagat from #TigerZindaHai is already a chartbuster... Yash Raj has now released its Arabic version... Watch Salman and Katrina groove in this version: https://t.co/WNoQa6uxnH
पढ़ें: फिल्म से 10 दिन पहले सामने आया सलमान का नया अवतार, कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा