फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अरबाज ने खुद कबूला था आईपीएल में लगाया सट्टा, क्या इस वजह से हुआ मलाइका से तलाक

Fri, 22 Mar 2019 07:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 22 Mar 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
arbaaz khan and malaika arora divorce because of ipl betting
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

आईपीएल में हर साल ग्लैमर का तड़का तो लगता ही है, साथ ही सट्टेबाजी का खेल भी पुराना है। कई बार इन मामलों का खुलासा भी हुआ है। ऐसा ही एक केस जून 2018 में आया था जिससे खेल जगत ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी हैरान रह गया।  

arbaaz khan and malaika arora divorce because of ipl betting
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter

आईपीएल में सट्टेबाजी करने के मामले में सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान ने पूछताछ में सट्टेबाजी की बात कबूल की थी। चर्चा तो ये भी थी कि मलाइका अरोड़ा, अरबाज की इन आदतों से परेशान हो चुकी थीं और वो लगातार अरबाज को ये सब छोड़ने की बात कह रही थीं।

arbaaz khan and malaika arora divorce because of ipl betting
arbaaz khan, malaika arora - फोटो : file photo

मलाइका और अरबाज का तलाक साल 2016 में हुआ था। सट्टेबाजी का खुलासा होने के बाद कहा जाने लगा कि दोनों के बीच तलाक की मुख्य वजह यही है। अरबाज को करीब 2.75 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था और अब सट्टा लगाना उनकी आदत में शुमार हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan and malaika arora divorce because of ipl betting
Arbaaz Khan - फोटो : file photo

आईपीएल फिक्सिंग का खुलासा करते हुए जांच टीम में रहे प्रदीप शर्मा ने बताया कि 'सट्टेबाजी रैकेट से बुकी सोनू जालान का सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ है। जालान के नाम पर कई मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में उसका सिंडीकेट है। वहीं, भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़ में उसका गैंग एक्टिव है।' प्रदीप शर्मा को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वो करीब 25 सालों से मुंबई पुलिस में हैं। 



 

विज्ञापन
arbaaz khan and malaika arora divorce because of ipl betting
arbaaz khan - फोटो : Self

अरबाज खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही दबंग 3 पर काम शुरू करने वाले हैं। बतौर एक्टर उनका करियर बॉलीवुड में फ्लॉप रहा है। उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुईं लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed