कुछ दिन पहले सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी । अब उनके छोटे भाई अरबाज खान आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के चक्कर में फंस गए हैं । इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अरबाज को समन भेजा और वो शनिवार को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे ।
सलमान खान करोड़पति और छोटा भाई कंगाल, इन 4 वजहों से अरबाज ने खुद तबाह की अपनी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो अरबाज सट्टेबाजी में 3 करोड़ रुपए हार गए थे । जब बुकी ने उनसे पैसे मांगे तो अरबाज ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था । इसके बाद अरबाज को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं । यहां सवाल ये उठता है कि बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरबाज को सट्टा लगाने की जरूरत क्यों पड़ गई ।
एक्टिंग करियर चौपट
अरबाज ने 1996 में फिल्म 'दरार' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद वो कुछ फिल्मों में सलमान खान के साथ नजर आए । अरबाज ने कई मल्टी स्टारर फिल्में भी कीं । लेकिन उनका करियर कुछ जम नहीं पाया । 2004 में फिल्म 'हलचल' के बाद तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद ही हो गया ।
अरबाज खान प्रोडक्शन हाउस
एक्टिंग में बात नहीं बनी तो अरबाज ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया । साल 2010 में अरबाज खान प्रोडक्शन नाम से उनका प्रोडक्शन हाउस शुरू हुआ । इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दबंग' थी । फिल्म में सलमान ने लीड रोल निभाया था और अरबाज मक्खी के रोल में नजर आए थे । इसके बाद 'दबंग 2' भी बनाई । लेकिन फिर अरबाज की सट्टेबाजी के कारण सलमान ने उनसे दूरी बना ली और 'दबंग 3' में भी काम करने से मना कर दिया ।
मलाइका अरोड़ा से तलाक
अरबाज ने सट्टा लगाने की बात कबूल ली है । उन्होंने बताया कि वो 5 साल से सट्टा लगा रहे हैं और करीब 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं । पैसा ना चुका पाने पर लोग मलाइका को फोन कर परेशान करते थे । इसके चलते घर में रोज झगड़े शुरू हो गए । मलाइका ने अरबाज से दूरी बना ली और फिर साल 2017 में उनका तलाक भी हो गया । मलाइका ने अरबाज से 13 साल का रिश्ता खत्म करने के साथ 10 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी । जो अरबाज को देनी पड़ी । मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान भी है जो अपनी मां के साथ रहता है ।

कमेंट
कमेंट X