फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz khan: सुशांत और दिशा केस में यूजर्स ने लिया अरबाज खान का नाम, एक्टर ने दर्ज करवाया मानहानि का मुकदमा

Wed, 30 Sep 2020 04:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Sep 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz khan file defamation case in civil court sushant singh rajput disha salian case
अरबाज खान - फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial

अभिनेता व निर्माता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मुंबई के सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करवाया है। अरबाज ने उन सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया था।

Arbaaz khan file defamation case in civil court sushant singh rajput disha salian case
अरबाज खान - फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial

28 सितंबर को कोर्ट ने नामित प्रतिवादी विभोर आनंद और साक्षी भंडारी और अज्ञात प्रतिवादियों जॉन डे/ अशोक कुमार के खिलाफ एक अंतरिम आदेश देने की गुहार लगाई है, जिसमें प्रतिवादियों को तुरंत ही यह बदनाम करने वाला पोस्ट हटाने/ वापस लेने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा गया था कि जांच के हिस्से के रूप में अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Arbaaz khan file defamation case in civil court sushant singh rajput disha salian case
अरबाज खान - फोटो : Instagram-@arbaazkhanofficial

वायरल हो रहे इन पोस्ट में कहा गया है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कनेक्शन में अरबाज की भी भागीदारी है। सुशांत की मौत के बाद कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स ने तो अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz khan file defamation case in civil court sushant singh rajput disha salian case
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : File Photo

सुशांत 14 जून, 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और उनकी मौत के मामले की जांच अभी भी जारी है। लेकिन जांच से पहले ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से थ्योरी बनाई और बॉलीवुड स्टार्स का नाम इस डेथ मिस्ट्री में लिया। सूरज पंचोली ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Arbaaz khan file defamation case in civil court sushant singh rajput disha salian case
अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : amar ujala mumbai

बात करें अरबाज खान की तो मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद वह जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि अरबाज जल्द ही जॉर्जिया ऐंड्रियानी से शादी करने वाले हैं लेकिन जॉर्जिया ने कहा था, 'लोगों को जो समझना हो समझते रहें। अगर शादी होगी तो वह खुद सबको बताएंगी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed