लॉकडाउन के बीच अरबाज खान (Arbaaz Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया (Giorgia Andriani) उनकी शेविंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो को जॉर्जिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
घर में बैठे-बैठे बोर हो रही थीं अरबाज की गर्लफ्रेंड, चुपके से आईं और कर दी एक्टर की शेविंग, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिया ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "नाई बनें या एक जंगली बनें? क्या कहते हैं?" इसमें दोनों काफी मस्ती के मूड में हैं। अरबाज खान बालकनी में बैठे हैं और जॉर्जिया आती हैं और उनका शेव करती हैं। बाद में अरबाज उन्हें थम्ब दिखाकर शाबासी भी दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में 'बोर्ड इन अ हाउस' गाना सुनाई दे रहा है और जॉर्जिया बॉल से खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज खान सलमान खान की 'दबंग 3' में उनके साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट हुई थी।
Being a barber or being barbaric!? What say? 🤷🏻♀️ #Quarantine #Mood #Fun #BoredInTheHouse
A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22) on
बता दें कि जॉर्जिया एक इटैलियन मॉडल हैं। खास बात ये है अरबाज का पूरा परिवार जॉर्जिया के बारे में जानता है। अरबाज और मलाइका का दो साल पहले ही तलाक हुआ है। अरबाज खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 52 के हैं जबकि जॉर्जिया 30 साल की हैं। अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर दिखाई देते हैं।