फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के सवाल पर भड़के अरबाज खान, बोले- मेरी शादी के बारे में मेरे पिता ने बताया या मां ने...

Fri, 13 Dec 2019 02:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Dec 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan got angry on question of Wedding With Girlfriend Georgia Andriani
arbaaz khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अरबाज अक्सर अपनी इटैलियन गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार ऐसी भी खबरें आ चुकी हैं कि वो जॉर्जिया के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज से शादी पर सवाल पूछा गया तो वो बुरी तरह भड़क गए।

Arbaaz Khan got angry on question of Wedding With Girlfriend Georgia Andriani
Arbaaz Khan and georgia andriani - फोटो : file photo

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में अरबाज खान ने अपनी शादी की खबरों को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि हम दोनों डेट कर रहे हैं इसका सिर्फ ये मतलब नहीं कि हम अभी शादी कर लें।

Arbaaz Khan got angry on question of Wedding With Girlfriend Georgia Andriani
arbaaz khan

अरबाज से सवाल किया गया, 'सूत्रों के मुताबिक आप लोग शादी करने जा रहे हैं?' इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'मैंने पूछा कौन सा सूत्र? क्या मेरे पिता ने बताया, क्या मेरी मां ने बताया, मेरे भाई ने, बहन ने, किसी खास दोस्त ने बताया? अगर किसी ने नहीं कहा तो आपको कौन से सूत्र ने बताया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan got angry on question of Wedding With Girlfriend Georgia Andriani
arbaaz khan and georgia andriani

एक्टर ने आगे कहा, 'हम इस रिश्ते को फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं। मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं। मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं। जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।'  

विज्ञापन
Arbaaz Khan got angry on question of Wedding With Girlfriend Georgia Andriani
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

अरबाज ने मलाइका से साल 2017 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद जहां अरबाज मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं तो वहीं उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को। हांलाकि अलग होने के बाद भी अरबाज और मलाइका के बीच अच्छी दोस्ती है।

नागरिकता बिल: इस मशहूर सिंगर ने रद्द किया अपना शो, कहा- मेरा असम जल रहा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed