{"_id":"5b1662934f1c1baf6e8b6647","slug":"arbaaz-khan-ipl-betting-case-may-effect-dabangg-3-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL सट्टेबाजी केस में फंसे अरबाज खान से इस कदर नाराज हुए सलमान खान, उठा लिया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL सट्टेबाजी केस में फंसे अरबाज खान से इस कदर नाराज हुए सलमान खान, उठा लिया ये कदम
Tue, 05 Jun 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ARBAAZ KHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सट्टेबाजी केस में फंसे अरबाज खान को करीब 3 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। पैसे की वजह से नुकसान तो हुआ ही वहीं पूरे खान परिवार को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अरबाज खान को लेकर कई और प्रोजेक्ट भी फंस सकते हैं।
2 of 5
dabangg 2
इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं की मानें तो सलमान अपने भाई की करतूतों के सामने आने पर इतने नाराज हैं कि 'दबंग-3' का काम रोक दिया है। दरअसल, 'दबंग-3' अरबाज खान के प्रोडक्शन की फिल्म है जबकि इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं।
3 of 5
arbaaz khan
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान, अरबाज को फिल्म से दूर करने की सोच रहे हैं और इसका निर्माण सलमान खुद कर सकते हैं। बता दें कि पुलिस पूछताछ में सट्टेबाजी में शामिल होने की बात स्वीकार कर चुके अरबाज खान अब पुलिस के रडार पर आ चुके हैं। ऐसे में सलमान सोच रहे हैं कि 'दबंग' के ब्रांड को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। अगर यह मामला खिंच गया तो 'दबंग-3' अगले साल के अंत तक ही आ पाएगी। पहले इसे 2018 के आखिर में रिलीज करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल लोगों के तार आतंकवादी दाउद इब्राहिम के गैंग तक जा रहे हैं और इस बात से पूरा खान परिवार परेशान है। रविवार को अरबाज से मिलने के लिए उनकी पूर्व पत्नी मलाइका भी बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में पहुंचीं। उन्होंने अरबाज को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
5 of 5
ARBAAZ KHAN
गौरतलब है कि 15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियाें की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।