मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से तलाक के बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan) जॉर्जिया एंड्रियानी (Georgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। कई मौके पर इन दोनों को एक साथ देखा गया। यहां तक कि जॉर्जिया अरबाज के घर गणेश महोत्सव के दौरान भी दिखी थीं। तभी से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। 'दबंग 3' फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से महज आठ दिन पहले अरबाज ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।
मलाइका से तलाक के बाद इस मॉडल को डेट कर रहे अरबाज, खुद बताया कब करेंगे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई टाइम्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम अभी डेट कर रहे हैं सिर्फ इसलिए शादी कर लें। हम इसे फ्लो के साथ ले जाना चाहते हैं। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं इस रिश्ते में खुश हूं तो हां मैं हूं। मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं।'
अरबाज ने आगे कहा- 'मैं इसे स्वीकार कर सकता हूं। मेरे लिए यह मूर्खतापूर्ण होगा कि मैं इसे स्वीकार ना करूं। जहां तक मेरी शादी का सवाल है जब होगी तो आपको निमंत्रण मिलेगा या मैं इसकी घोषणा करूंगा। मुझे लगता है कि लोगों को यह जानने के लिए बहुत जल्दबाजी नहीं करना चाहिए कि क्या हो रहा है।'
अरबाज ने मलाइका से साल 2017 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद जहां अरबाज मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे तो वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को। कुछ महीने पहले अरबाज एक इवेंट में गए थे जहां पर उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की थी। अरबाज ने उस वक्त कहा था- 'मैं भी शादी करूंगा। ये एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में कई साल से चली आ रही है।'
'कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा। मेरा रिश्ता जिस तरह से खत्म हुआ, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। हमारी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही चीजें बिगड़ गईं। हालांकि अब मेरी जिंदगी ठीक रास्ते पर है और ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा घर बसा लूं।'
'दबंग 3' की रिलीज से पहले खुला सलमान खान की शादी का राज, छोटे भाई अरबाज ने बताई सच्चाई