{"_id":"60f65d318ebc3e6d3f5b801e","slug":"arbaaz-khan-salman-khan-giving-relationship-advice-is-like-me-giving-advice-on-how-to-be-a-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजेदार: 'रिलेशनशिप्स पर सबसे बुरी सलाह देते हैं सलमान खान', भाईजान के लिए अरबाज ने कही ये बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मजेदार: 'रिलेशनशिप्स पर सबसे बुरी सलाह देते हैं सलमान खान', भाईजान के लिए अरबाज ने कही ये बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो पर्दे पर खूब धमाल मचा रहे हैं और उनके भाई-बहन भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इन भाई-बहनों की असल जिंदगी में खूब बनती है और अक्सर यह साथ में तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। कई बार तो इनकी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक भी देखने को मिल जाती है। कई चैट शोज में भी कई ऐसे ही मजेदार किस्से सामने आ जाते हैं। अब भाई-बहनों की बात हो रही है तो खान ब्रदर्स का नाम तो आना लाजिमी ही है। जी हां, सलमान, अरबाज और सोहेल खान इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं और आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में अरबाज ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई सारी बातें सामने रखी हैं।
अरबाज ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कई बातें कही हैं और यह भी बताया कि उनके घर में रिलेशनशिप्स पर सबसे बुरी सलाह उनके भाई सलमान देते हैं। अरबाज खान ने इतना तक कह दिया कि सलमान खान से रिलेशनशिप की सलाह लेना ऐसा है कि जैसे मुझसे स्टार बनने की सलाह लेना।
सलमान खान के चार भाई- बहन- अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता हैं। चारों ही एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते हैं और एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज से पूछा गया कि सभी भाई बहनों में लव लाइफ पर सबसे बुरी सलाह कौन देता है, तो अरबाज ने सलमान का नाम लिया।
3 of 5
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरबाज खान कहते हैं, 'मुझे लगता है सलमान, अब मुझसे ये मत पूछना क्यों। मुझे लगता है कि इसके लिए कोई सफाई नहीं देनी चाहिए। ये ऐसा है, जैसे मैं सलाह दूं कि स्टार कैसे बना जाए। इसको ऐसे समझो कि मैं कह रहा हूं- सलमान, तुम्हें स्टार बनने के लिए ऐसा करना होगा। अगर ऐसा होगा तो वो मुझ पर हंसेगा ही न।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरबाज खान
- फोटो : Instagram
बात अरबाज की लव लाइफ की करें तो मलाइका अरोड़ा से उनकी शादी 1998 में हुई थी। हालांकि दोनों के बीच कुछ सालों बाद सब कुछ ठीक नहीं रहा और 2017 में दोनों अलग हो गए। मलाइका और अरबाज के एक बेटा अरहान भी है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सलमान खान की लव लाइफ तो हमेशा ही एक चर्चा का मुद्दा बनी रही है। सोमी अली से कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय तक के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। हाल ही में सोमी ने सलमान खान के बारे में काफी कुछ कहा भी था। सोमी ने कहा था कि उनकी मेंटल हेल्थ के लिए ये अच्छा होगा कि वो सलमान से दूर रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।