फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Arrest: वी ट्रांसफर के जरिए विदेश भेजी जाती थीं पोर्न फिल्में, राज कुंद्रा ऐसे चलाते थे ये गोरखधंधा

Tue, 20 Jul 2021 09:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 20 Jul 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty Husband Arrested by Crime Branch in Pornography Case, All You Need to Know
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।



फरवरी से ही चल रही थी जांच
आपको बता दें, अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। JL Stream नामक ऐप के मालिक हैं।



राज की टीम भारत में किस तरह ये गोरखधंधा चलाती थी आइए जानते हैं।

Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty Husband Arrested by Crime Branch in Pornography Case, All You Need to Know
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं।

  • राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं।

  • फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty Husband Arrested by Crime Branch in Pornography Case, All You Need to Know
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
  • इस कंपनी का राज कुंद्रा ने विदेश में रजिस्ट्रेशन इसलिए करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था।

  • होटल्स और घरों को किराये पर लेकर इनमें पोर्न फिल्में शूट की जाती थीं। मॉडल्स को काम देने के बहाने इन अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था।

  • इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty Husband Arrested by Crime Branch in Pornography Case, All You Need to Know
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty

पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ न सिर्फ आरोपियों के बयान हैं, बल्कि टेक्नीकल सबूत भी हैं। राज कुंद्रा ने इस इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty Husband Arrested by Crime Branch in Pornography Case, All You Need to Know
Raj Kundra - फोटो : ANI

आपको बता दें पोर्नोग्राफी मामलों में अक्सर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है। इस केस में अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे कई साल जेल में भी बिताने पड़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed