फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेंद्र कुमार: दोस्त की सलाह ने बना दिया 'जुबली कुमार', वरना घूम रहे होते अपराधियों के पीछे

Tue, 20 Jul 2021 08:00 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Kumar Birthday: Jubilee Kumar Left Job Of Police Moved To Bombay Know Here Unknown Facts About Actor
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजेंद्र कुमार तुली की 20 जुलाई को बर्थ एनिवर्सरी है। राजेंद्र कुमार ने करीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। यहां तक कि राजेंद्र कुमार को 60 के दशक का सबसे बेहतरीन एक्टर माना जाता था। हिंदी सिनेमा में 'जुबली कुमार' का खिताब पाने वाले एक्टर राजेंद्र कुमार तुली का जीवन काफी संघर्षों वाला रहा। 'जुबली कुमार' के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...



पुलिस विभाग में मिल गई थी नौकरी 
राजेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ भारत आ गए थे। यहां उनके पिता ने कपड़ों का व्यापार शुरू किया था, जो अच्छा चल गया। इसके बाद राजेंद्र की नौकरी भी पुलिस विभाग में लग गई, वो भी सब-इंस्पेक्टर के पद पर। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। राजेंद्र के एक दोस्त ने उन्हें फिल्मी दुनिया के सपने दिखाए और मुंबई आकर एक्टिंग करने को कहा। वैसे तो राजेंद्र कुमार का बचपन का सपना था एक्टर बनने और दोस्त की बातों ने सपनों को हवा देने का काम कर दिया। वो पुलिस की ट्रेनिंग में जाने से दो दिन पहले ही मुंबई भाग गए। जब वह मुंबई पहुंचे तो असलियत का पता चला। दोस्त भी वहां संघर्ष कर रहा था। दोस्त से मिले धोखे की वजह से राजेंद्र कुमार काफी आहत हुए और उन्होंने शर्म के मारे घर वापस ना जाने का फैसला किया। फिर यहीं से राजेंद्र कुमार का फिल्मों में जाने का संघर्ष शुरू हुआ। अगर राजेंद्र कुमार फिल्मों में नहीं आते तो वो एक पुलिस वाले होते और अपराधियों के पीछे भाग रहे होते।

Rajendra Kumar Birthday: Jubilee Kumar Left Job Of Police Moved To Bombay Know Here Unknown Facts About Actor
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी मुश्किलों के बाद राजेंद्र कुमार को गीतकार राजेंद्र कृष्ण की मदद से 150 रुपये की तनख्वाह पर निर्देशक एचएस रवैल के सहायक के तौर पर काम मिला था। राजेंद्र कुमार को पहली बार बड़े पर्दे पर साल 1950 में आई फिल्म 'जोगन' में देखा गया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दिलीप कुमार थे। फिल्म में काम तो मिल गया था लेकिन पहचान बनाने के लिए राजेंद्र कुमार को सात साल लग गए।

Rajendra Kumar Birthday: Jubilee Kumar Left Job Of Police Moved To Bombay Know Here Unknown Facts About Actor
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद साल 1957 में नरगिस के साथ राजेंद्र कुमार को 'मदर इंडिया' में काम करने का मौका मिला। फिल्म में राजेंद्र कुमार का किरदार तो बहुत छोटा था लेकिन उनके काम की जमकर तारीफ की गई। इसके बाद साल 1963 में 'महबूब' फिल्म सुपर हिट हुई जिसके बाद राजेंद्र कुमार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajendra Kumar Birthday: Jubilee Kumar Left Job Of Police Moved To Bombay Know Here Unknown Facts About Actor
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1963 से 1966 के दौरान सभी फिल्में सुपरहिट हुई। कहा जाता है कि उस वक्त हर सिनेमाघर में राजेंद्र कुमार की ही फिल्में लगी रहती थी। राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। बस ऐसे ही लोग उन्हें 'जुबली कुमार' कहकर बुलाने लगे।  

विज्ञापन
Rajendra Kumar Birthday: Jubilee Kumar Left Job Of Police Moved To Bombay Know Here Unknown Facts About Actor
राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि राजेश खन्ना के फिल्मों में आते ही राजेंद्र कुमार का स्टारडम फीका पड़ने लगा। हालांकि उन्होंने अपने बेटे कुमार गौरव के लिए फिल्म का निर्देशन भी किया। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। राजेंद्र कुमार का फिल्मों में बहुत योगदान रहा है जिस वजह से उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजेंद्र कुमार ने अपने करियर में 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के नाम धूल का फूल, पतंग, धर्मपुत्र और हमराही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed