फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz Khan: खुद से 21 साल छोटी जॉर्जिया को डेट करने पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Mon, 14 Nov 2022 05:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Nov 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan talk about girlfriend  giorgia andriani and 21 year age difference with her
Arbaaz Khan, Giorgia Andriani - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता और निर्माता अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से मीडिया लाइमलाइट में छाए रहते हैं। अरबाज खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पति थे लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है, जिसके बाद अरबाज खान खुद से 21 साल छोटी इटालियन मॉडल और अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया पॉपुलर कपल हैं, लेकिन अक्सर अपने एज गैप की वजह से ट्रोल भी होते हैं। लेकिन अब अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बारे में खुलकर बात की है।

arbaaz khan talk about girlfriend  giorgia andriani and 21 year age difference with her
Arbaaz Khan, Giorgia Andriani - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अरबाज खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है, जिस पर लोग सवाल उठाने में पीछे नहीं रहते हैं। अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बारे में कहा, 'वह एक शानदार लड़की है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। आप जानते हैं, उसमें जोश और ऊर्जा है। कई बार ऐसा हुआ है कि उसके पॉजिटिव एटीट्यूड से मुझे भी एनर्जी मिली है। लोग एक-दूसरे को एनर्जी देते हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपके जीवन में कौन और किस समय आता है।

यह भी पढ़ें:- Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल

arbaaz khan talk about girlfriend  giorgia andriani and 21 year age difference with her
Arbaaz Khan, Giorgia Andriani - फोटो : इंस्टाग्राम

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के बीच लगभग 21 साल का एज गैप हैं। अपने बीच के इस अंतर के बारे में बात करते हुए अरबाज खान ने कहा, 'हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी इस अंतर को महसूस नहीं किया है। मैं कभी-कभी उससे पूछता हूं, 'सच में ऐसा है?' जब आप किसी रिश्ते में आते हैं, तो आप बहुत आगे की नहीं सोचते हैं। लेकिन आप जितने लंबे समय तक साथ रहेंगे, तो कुछ सवाल ऐसे सामने जरूर आएंगे, जिनका जवाब देना जरूरी है। मुझे लगता है कि हम अपने जीवन के उस चरण में हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं। अभी मेरे लिए (इसके बारे में) बात करना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें:- Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan talk about girlfriend  giorgia andriani and 21 year age difference with her
Arbaaz Khan, Giorgia Andriani - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा हैं, जिसका नाम अरहान है। अपने बेटे के लिए मलाइका और अरबाज अक्सर साथ दिखाई देते हैं। लेकिन निजी जिंदगी में दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज लंबे समय से जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं और मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed