फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haddi: नवाजुद्दीन से तुलना पर अर्चना पूरन सिंह ने कह दी बड़ी बात, जानकर ट्रोल्स को लगेगा झटका

Wed, 24 Aug 2022 09:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh Reacted on trolls said it is huge compliment to compare with Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें एक्टर का लुक देखकर पहली बार तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। दरअसल, इस पोस्ट में नवाज एक हसीना के गेटअप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके नए लुक पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ ने तो उनकी तुलना अर्चना पूरन सिंह से कर डाली। लोगों की इस तुलना पर अब अर्चना ने भी रिएक्शन दिया है।

Archana Puran Singh Reacted on trolls said it is huge compliment to compare with Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने कहा कि केवल हेयर स्टाइल की वजह से उनकी तुलना नवाजुद्दीन के साथ की जा रही है। एक्ट्रेस ने कहा, 'सिर्फ हेयर स्टाइल की वजह से मेरी तुलना एक्टर से की जा रही है। कपिल शर्मा शो के शुरुआती दिनों में मेरा हेयर स्टाइल ऐसा ही था।' उन्होंने आगे कहा कि नवाज से किसी भी तरह की तुलना उनके लिए एक बड़ा कॉम्पलीमेंट है।

Archana Puran Singh Reacted on trolls said it is huge compliment to compare with Nawazuddin Siddiqui
हड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। फिल्म को अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की तैयारी है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में बदले की कहानी दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन अक्षत अजय शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh Reacted on trolls said it is huge compliment to compare with Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique

नवाजुद्दीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'हीरोपंती 2' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल में दिखे थे। हालांकि टाइगर श्रॉफ अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'टीकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा' और 'बोले चूड़ियां' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed