फिल्ममेकर ने लौटाया पद्मश्री
फिल्ममेकर ने लौटाया पद्मश्री और उर्मिला के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में आई फिल्म कर्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। उर्मिला को शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। बतौर एक्ट्रेस उर्मिला की पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
पढ़ें: इस डायरेक्टर की वजह से उर्मिला मातोंडकर का बर्बाद हो गया था करियर, अफेयर के भी रह चुके हैं चर्चे
बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही 'एक लड़की...'
अनिल कपूर पहली बार बेटी सोनम के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म के विषय की काफी सराहना की है जिसके बाद निगाहें दर्शकों के रिस्पॉन्स पर टिकी थीं। पहले दिन फिल्म की धीमी शुरुआत हुई। शुक्रवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को 5 करोड़ के आस-पास बिजनेस रहने का अनुमान है।
थम नहीं रहा 'मणिकर्णिका' पर बीच विवाद
कंगना रनौत और निर्देशक क्रिश के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब कंगना ने कहा है कि मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर क्रिश का उन पर पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाना गलत है। कंगना ने दावा किया था कि उन्होंने फिल्म का 70 प्रतिशत निर्देशन किया है। कंगना ने आगे कहा कि 'मैं क्रिश से कहना चाहूंगी कि वो सोनू सूद, मिष्टी चक्रवर्ती और अपूर्व असरानी को साथ लेकर एक फिल्म बनाए और मुझे सबक सिखाएं।'
ताहिरा कश्यप ने किया रैंप वॉक
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही है। कैंसर की वजह से ताहिरा बाल्ड भी हो गई हैं। इस बीच ताहिरा ने हौसला दिखाते हुए पहली बार रैंप वॉक किया। ताहिरा ने बड़े ही बिंदास अंदाज में रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के दौरान वहां मौजूद लोग उनकी हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दिए।
पढ़ें: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बाल्ड लुक में किया रैंप वॉक, कैंसर का कर रही हैं डटकर सामना
