सब्सक्राइब करें

Arijit Singh: कभी सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर हुए थे अरिजीत सिंह, आज अपनी आवाज से इंडस्ट्री पर करते हैं राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Of Famous Bollywood Singer Know Some Unknown Facts About His Career
अरिजीत सिंह - फोटो : Amar ujala

अरिजीत सिंह एक भारतीय सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। आज अरिजीत अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल में हुआ था। सिंगर एक पंजाबी सिख परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग बहुत छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। अरिजीत को बचपन से ही गाना गाने का शौक था। अरिजीत की मामी भारतीय क्लासिकल संगीत में माहिर थी और उनकी नानी गाना गाया करती थी। परिवार में संगीत का माहौल मिलने से अरिजीत की म्यूजिक में और भी ज्यादा दिलचस्पी बढ़ गई थी। 

Arijit Singh Birthday Of Famous Bollywood Singer Know Some Unknown Facts About His Career
अरिजीत सिंह - फोटो : social media
कई कलाकारों से अरिजीत ने ली सीख
अरिजीत ने अपनी पढ़ाई राजा विजय सिंह हाई स्कूल से की थी और श्रीपत सिंह कॉलेज से डिग्री हासिल की थी। सिंगर ने क्लासिकल संगीत की शिक्षा हासिल की है। सिंगर सबसे ज्यादा मौजर्त, बीथोवन और बंगाली क्लासिकल संगीत को सबसे ज्यादा सुना करते थे। उन्होंने बड़े बड़े कलाकारों जैसे गुलाम अली खान, उस्ताद राशि खान, जाकिर हुसैन के बेहतरीन संगीत को सुना है। 
Arijit Singh Birthday Of Famous Bollywood Singer Know Some Unknown Facts About His Career
अरिजीत सिंह - फोटो : social media

गुरुकुल शो हार गए थे अरिजीत
अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत उस दौरान की जब उनके गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें गुरुकुल(2005) में हिस्सा लेने के लिए कहा था। उस दौरान अरिजीत महज 18 साल के थे। हालांकि अरिजीत ऑडियंस पोलिंग में शो से बाहर हो गए थे। अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे थे। इस शो के दौरान संजय लीला भंसाली ने अरिजीत के अंदर के टैलेंट को भांप लिया था और उन्हें यू शबनमी सॉन्ग फिल्म सांवरिया के लिए गाया था। हालांकि किसी कारणवश फिल्म की स्क्रिप्ट बदल गई थी और गाना उसके बाद कभी भी रिलीज नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Of Famous Bollywood Singer Know Some Unknown Facts About His Career
अरिजीत सिंह - फोटो : social media

10 के 10 ले गए दिल शो में हासिल की जीत
गुरुकुल से निकलने के बाद कुमार तौरानी जो कि टिप्स के हेड हैं, उन्होंने अरिजीत को अपनी एक एल्बम के लिए साइन किया था। यह एल्बम भी हालांकि कभी रिलीज नहीं की गई थी। इसके बाद सिंगर ने एक और शो में हिस्सा लिया था 10 के 10 ले गए दिल। इस शो में अरिजीत ने जीत हासिल की थी। उसके बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसल किया था। उस दौरान अरिजीत लोखंडवाला रहते थे। 10 के 10 ले गए दिल शो में जीती हुई दस लाख की प्राइज मनी से अरिजीत ने अपना रिकॉर्डिंग स्टूडियो तैयार किया था, जिससे उन्होंने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर के तौर पर तैयारी शुरू कर दी थी।  जाने माने संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर अरिजीत ने काम करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Of Famous Bollywood Singer Know Some Unknown Facts About His Career
अरिजीत सिंह - फोटो : social media
कई फिल्मों में गाए गाने
प्रीतम के साथ उन्होंने गोलमाल 3, क्रूक, जैसी फिल्मों के लिए काम किया। साथ ही उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी इस दौरान गाने गाए। साल 2011 में अरिजीत सिंह ने फिल्म मर्डर 2 से अपने बॉलीवुड सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए फिर मोहब्बत गाना गाया था। उसके बाद उन्होंने तमाम बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए। जिसमें राबता, उसका ही बनना, नशे सी चढ़ गई, आशिकी, कबीरा, इलाही जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। इस दौरान अरिजीत ने कई बेहतरीन अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed