फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा, धर्मेंद्र ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

Mon, 07 May 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
arjun hingorani died dharmendra post emotional message
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अर्जुन हिंगोरानी ने आज दुनिया को अलविदा कहा तो पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत से सबसे ज्यादा कोई दुखी हुई तो वह थे इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र। उन्होंने उनकी मौत पर एक इमोशल मैसेज भी ट्वीट किया।


 
arjun hingorani died dharmendra post emotional message
arjun hingorani
अर्जुन की मौत पर धर्मेंद्र सबसे ज्यादा दुखी इसलिए थे क्योंकि वही थे जिन्होंने धर्मेंद्र को बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया था। उन्होंने उनकी मौत पर अपना गहरा दुखा जाहिर किया।

 
arjun hingorani died dharmendra post emotional message
arjun hingorani and dharmendra
धर्मेंद्र ने अपने इमोशनल मैसेज में लिखा, 'अर्जुन हिंगोरानी, वो शख्स जिन्होंने मुंबई में एक अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा, हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun hingorani died dharmendra post emotional message
arjun hingorani and dharmendra
अर्जुन हिंगोरानी की मौत की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है कि आखिर उनकी मौत प्राकृतिक थी या फिर वह किसी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने 60 से लेकर 90 के दशक तक कई बेहतरीन फिल्में बनाईं, जिसके लिए बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद रखेगा। 

 
विज्ञापन
arjun hingorani died dharmendra post emotional message
dharmendra
अर्जुन ने धर्मेंद्र को अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से पहला मौका दिया था। वह अपनी शानदार फिल्म 'कब, क्यों और कहां' के लिए भी याद किए जाएंगे। 1991 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कौन करे कुर्बानी', 'सहेली', 'कहानी किस्मत की', 'खेल खिलाड़ी का' जैसी फिल्में आज भी याद की जाती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed