फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच 'राजी' की स्क्रीनिंग में साथ पहुंचे आलिया और रणबीर, तस्वीरों में दिखा प्यार

Mon, 07 May 2018 08:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor joins Alia Bhatt for Raazi screening
raazi
करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर इन दिनों सुर्खियों में है। इस अफेयर की खबरों को और पुख्ता करती है आलिया और रणबीर की ये तस्वीरें। जी हां एक ही हफ्ते में तीसरी बार रणबीर और आलिया को एक साथ स्पॉट किया गया है।

 
Ranbir Kapoor joins Alia Bhatt for Raazi screening
raazi

रविवार रात मुंबई में 'राजी' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस फिल्म को देखने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। रविवार की रात ही सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसके चलते कई हस्तियों ने दोनों कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आलिया की इस फिल्म को देखने के लिए उनकी मम्मी सोनी राजदान और उनके खास दोस्त रणबीर कपूर भी पहुंचे।

Ranbir Kapoor joins Alia Bhatt for Raazi screening
alia ranbir
आपको बता दें कि हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से कहा ये जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो जरूर पक रहा है। हालांकि आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ बयान नहीं दिया है लेकिन इनकी क्लोजनेस को देखते हुए बातें हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor joins Alia Bhatt for Raazi screening
Ranbir and Alia
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी आलिया के लिंकअप की खबरें काफी पहले आ चुकी है लेकिन फिलहाल आलिया भट्ट रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दरअसल, जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक्टर रणबीर कपूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor joins Alia Bhatt for Raazi screening
Alia Bhatt
आलिया भट्ट की 'राजी' एक सच्ची घटना पर आधारित हैं जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़की की शादी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से हुई थी जो भारतीय जासूस थी और इस लड़की ने साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्द के दौरान दुश्मन के मिशन को फेल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed