{"_id":"5bb4655d867a557ff129d6a0","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-proper-patola-song-out-from-namaste-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति को देख 'प्रॉपर पटोला' कहने को मजबूर हुए अर्जुन, देखें 'नमस्ते इंग्लैंड' का ये शानदार गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति को देख 'प्रॉपर पटोला' कहने को मजबूर हुए अर्जुन, देखें 'नमस्ते इंग्लैंड' का ये शानदार गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Proper Patola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का नया गाना 'प्रॉपर पटोला' रिलीज हो गया है। इससे पहले 'नमस्ते इंग्लैंड' का गाना तेरे लिए, भरे बाजार और धूम धड़ाका हिट हो चुका है। पटोला गाना एक पंजाबी ट्रैक है जिसे दिलजीत दोसांझ और बादशाह ने तैयार किया है, आस्था गिल ने गाया है। इससे पहले गाने का टीजर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
Proper Patola
टीजर सुनने के बाद से ही फैंस को इस गाने का इंतजार था और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। गाने को सुनकर आप एक ही बात कहेंगे। साल 2019 का सबसे बेहतरीन पार्टी सॉन्ग। प्रॉपर पटोला में अर्जुन और परिणीति चोपड़ा की हॉट केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। एक बार अगर ये गाना आपके कानों में सुनाई पड़ जाए तो इसकी धुन पर आप भी नाचने को मजबूर हो जाएंगे।
Proper Patola
गाने में परिणीति चोपड़ा का हॉट अंदाज लाखों लोगों को घायल कर सकता है क्योंकि परिणीति चोपड़ा को आपने इससे पहले ऐसे सेक्सी मूव्स देते हुए नहीं देखा होगा। मस्ती से भरे इस गाने के बाद लोगों को पार्टियों के लिए नया गाना मिलने वाला है।
यहां सुने फिल्म का ये शानदार गाना
यहां सुने फिल्म का ये शानदार गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra and arjun kapoor
बता दें 'नमस्ते इंग्लैंड', नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने लीड रोल्स निभाए थे। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बैनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल दशहरे पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Ishaqzaade
बता दें अर्जुन और परिणीति ने 2012 में आयी 'इश्कज़ादे' में साथ में काम किया था। इस फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों से खूब सराहना भी मिली थी