{"_id":"5a3a383c4f1c1b8d698c2bfc","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-shoot-sandeep-aur-pinky-faraar-at-indo-nepal-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर एक साथ दिखे 'इश्कजादे', शूटिंग की और नेपाल बॉर्डर से 'संदीप और पिंकी फरार' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर एक साथ दिखे 'इश्कजादे', शूटिंग की और नेपाल बॉर्डर से 'संदीप और पिंकी फरार'
Wed, 20 Dec 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sandeep aur pinky faraar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक बार फिर 'इशकजादे' की बेहतरीन जोड़ी सामने वाली है। हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की। हाल ही में इन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी।
निर्देशक दिबाकर बनर्जी पूरी टीम के साथ भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे हैं, जहां वह इसकी शूटिंग कर रहे हैं। जारी की गई तस्वीर में दिबाकर बनर्जी, परिणीति और अर्जुन कपूर साथ में दिख रहे हैं। जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है वह इलाका काफी खतरनाक है। ठंड के मौसम में वहां शूटिंग के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
3 of 5
Parineeti and Arjun Kapoor
इससे पहले, परिणीति और अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर की, जहां दोनों झूले पर बैठे हैं। एक तरफ अर्जुन गुस्से में अपना मुंह लटकाए बैठे हैं, वहीं परिणीति जोर से हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने यह तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Parineeti and Arjun kapoor
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। अर्जुन और परिणीति की जोड़ी पहली बार फिल्म 'इशकजादे' में साथ दिखी थी। इसके अलावा यह जोड़ी फिल्म 'नमस्ते कैनडा' में भी दिखेगी। दिबाकर बैनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 3 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun kapoor in pithoragarh
इससे पहले यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पिथौरागढ़ में की गई। जैसे ही लोगों को फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर के पिथौरागढ़ आने की सूचना मिली तो कई लोग गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन कपूर ने भी अपने फैंस को नाराज नहीं किया और बच्चों व लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।