{"_id":"6279039ea8c1185db63d667f","slug":"arjun-kapoor-arjun-kapoor-shares-his-transformation-picture-ranveer-singh-comments-haaye-garmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीर, रणवीर सिंह ने दी मजेदार प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीर, रणवीर सिंह ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 09 May 2022 05:36 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। बचपन में अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद एक्टर ने फिल्मों में एंट्री के बाद से ही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। बचपन में अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद एक्टर ने फिल्मों में एंट्री के बाद से ही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में एक्टर ने अपने लंबे फिटनेस यात्रा की झलक दिखाई है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहले और बाद की दो तस्वीरें साझा कीं।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक्टर ने अपने दो मिरर सेल्फी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें बीते 15 महीने से जारी अपनी फिटनेस यात्रा पर गर्व पर है। सामने आई तस्वीरों में से पहली में अर्जुन मे परफेक्ट एब्स के साथ फिट बॉडी में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उनका बढ़ा हुआ वजन साफ दिखाई दे रहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में पहली तस्वीर इसी महीने यानी मई 2022 की है, जबकि दूसरी तस्वीर फरवरी 2021 की है।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, वर्क इन प्रोग्रेस के 15 महीने! यह बहुत ही प्यारा है और निश्चित रूप से बाद में इस डिलीट नहीं करूंगा क्योंकि मुझे अपनी इस यात्रा पर बहुत गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022 तक का यह सफर कठिन रहा और मुझे खुशी है कि मैं इस पर कायम रह सका। इस पूरी यात्रा में बने रहा काफी मुश्किल था, लेकिन बीते 15 महीने से मैं जिस फेज में हूं, मुझे अब उससे प्यार हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर ने आगे लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी ऐसे ही रहेगा। मेरा मंडे मोटिवेशन अब मैं खुद हूं या कि इंस्टाग्राम के दूसरे लोग जो खुद को पसंद करते हैं। मुझे इस तरह महसूस किए हुए कुछ समय हो गया है। ये मैं हूं।” अर्जुन द्वारा तस्वीरें साझा करने के तुरंत बाद ही इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त इन फोटोज पर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म गुंडे में अर्जुन के साथ नजर आए रणवीर सिंह ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, हाय गर्मी। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन समेत अन्य कलाकार भी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि एक्टर है कि बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। अर्जुन और मलाइका बीते कई समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिलहाल मनाली में अपनी अगली फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। द लेडी किलर एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।