{"_id":"5f845e5cec91fd3fc9557322","slug":"arjun-kapoor-back-to-shoot-after-beating-corona-expressed-his-excitement-with-these-words","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर शूटिंग पर लौटे अर्जुन कपूर, इन शब्दों के साथ व्यक्त किया अपना उत्साह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना को मात देकर शूटिंग पर लौटे अर्जुन कपूर, इन शब्दों के साथ व्यक्त किया अपना उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर एक बार फिर से अपने काम पर लौट आए हैं। सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने की इजाजत मिलने के बाद वैसे तो अर्जुन कपूर कुछ विज्ञापनों की शूटिंग कर चुके हैं लेकिन उन्हें अपने काम को तब विराम देना पड़ गया जब वह कोरोना से संक्रमित हो गए। इस बीमारी से लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आ गई है और अर्जुन को अपने ठीक होने से ज्यादा खुशी इस बात की है कि वह अब फिर से काम कर रहे हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मुझे शूटिंग के लिए सेट पर एक बार फिर से वापस लौट कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जैसा कि मुझे याद है कि शूटिंग का सेट लंबे समय से मेरा एक घर रहा है। मैं जब एक अभिनेता नहीं था तब भी मैं अपना ज्यादातर समय सेट पर ही बिताया करता था और दूसरे लोगों से प्रेरित होता। इस साल इस महामारी ने हम सबको भारी ठेस पहुंचाई है। साथ ही मेरी लड़ाई दो दोगुनी हो गई जब मैं ही इस वायरस से संक्रमित हो गया। मुझे सेट पर आने की बहुत याद आ रही थी। अब मेरा कोरोना वायरस का परीक्षण नकारात्मक आ गया है। मुझे खुशी है कि मैं अपने आपको वहां देख रहा हूं जहां का मैं हूं।'
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपनी बात को जारी रखते हुए अर्जुन कहते हैं कि उनके पास कई प्रोजेक्ट की शूटिंग लाइन में लगी हुई है। वह अपनी सारी ऊर्जा उसी काम में लगा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'आज मैं सेट पर वापस आया हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे किसी बच्चे को चॉकलेट की दुकान में छोड़ दिया हो। रचनात्मक लोगों से बातचीत करना, नई-नई चीजें सीखना और अपने अभिनय को हर रोज बेहतर बनाना, ये सब चीजें मैं बहुत याद कर रहा था। शूटिंग पर वापस लौट कर मैं बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप और पिंकी फरार
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अर्जुन कपूर को अंतिम बार पर्दे पर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं छोड़ पाई। अब उनका नाम दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
- फोटो : File Photo
इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। वैसे यह फिल्म इसी साल 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को टाल दिया गया था। अब इसकी रिलीज पर निर्माता आगे का फैसला करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।