मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल अपना जन्मदिन 16 अक्तूबर को मानते हैं। उनका जन्म साल 1975 को जयपुर में हुआ था। राजीव खंडेलवाल ने छोटे पर्दे के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वह छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको राजीव खंडेलवाल से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
एकता कपूर के सीरियल से मशहूर हुए थे राजीव खंडेलवाल, मीटू अनुभव साझा कर खूब रहे थे चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव खंडेलवाल के पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। राजीव तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जयपुर से ही की है। वहीं उन्होंने ग्रेजुएशन हैदराबाद से की। राजीव खंडेलवाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने लंबे समय तक मॉडल के तौर पर कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। वहीं बतौर अभिनेता राजीव को सबसे पहले विलेन का किरदार मिला था।
राजीव खंडेलवाल पहली बार टीवी सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2002 में आया था। इस सीरियल में राजीव खंडेलवाल ने एक विलेन की भूमिका अदा की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से मिली थी। इस सीरियल में उनके साथ अभिनेत्री आमना शरीफ मुख्य भूमिका में थीं। लंबे समय तक टीवी सीरियल्स के काम करने के बाद राजीव खंडेलवाल ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसले किया।
राजीव खंडेलवाल की डेब्यू फिल्म 'आमिर' है। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए। राजीव खंडेलवाल ने हैशटैग मीटू के तहत अपने जीवन से जुड़ी एक घटना भी बताई थी। उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक निर्देशक ने उन्हें अपने घर के ऑफिस पर फिल्म की चर्चा करने के लिए बुलाया। अगली बार निर्देशक ने ऑफिस की जगह अपने कमरे में बुलाया। जहां उसने राजीव खंडेलवाल को बैठने को बोला, लेकिन फिल्म की कहानी बताने से मना कर दिया।
राजीव खंडेलवाल ने कहा, 'निर्देशक ने मुझसे कहा कि क्या वह एक गाना सुनकर फैसला ले सकते हैं कि उन्हें फिल्म करनी है या नहीं? दूसरी मीटिंग तक मुझे अहसास हो चुका था कि चीजें ठीक नहीं हैं। परिस्थितियां थोड़ी अजीब भी हो गई थीं। उस वक्त मुझे अहसास हो चुका था कि मेरी जगह अगर कोई लड़की होती तो उसे कैसा महसूस करती। निर्देशक ने मुझे अपने कमरे में चलने को कहा जिस पर मैंने मना कर दिया। मैंने उसको कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड इंतजार कर रही है ताकि वह समझ जाएं कि मैं स्ट्रेट हैं। इसके बाद उस निर्देशक ने मुझे धमकाया भी कि तुम टीवी में काम करने वाले नए लड़के हो और मुझे मना कर रहे हो? हालांकि बाद में उसी निर्देशक ने मुझे दो फिल्में ऑफर कीं लेकिन मैंने मना कर दिया'। राजीव ने कहा कि जिंदगी में हमें हर तरह के लोग मिलेंगे जिनसे बचकर रहना है।
पढ़ें: दो घंटे तक मुंबई में बिजली गुल होने पर सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, परेशान लोगों के लिए कही ये बड़ी बात