सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 140 किलो वजन की वजह से 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे अर्जुन कपूर, बिना सर्जरी के घटाया 50 किलो वजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Jun 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday he is Losing 60 Kg Weight Without Surgery here is Fat To Fit Actor look
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोनी कपूर, मोना शौरी के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ। उनकी बहन का नाम अंशुला कपूर है। जान्हवी और खुशी उनकी सौतेली बहनें हैं। साल 2012 में 'इशकजादे' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर वो इससे पहले से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। अर्जुन कपूर ने सबसे पहले निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके अलावा अर्जुन, निखिल की ही फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वे फिल्म 'वांटेड' और 'नो एंट्री' में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। दोनों ही फिल्मों को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।




हाल ही में अर्जुन कपूर सरदार का ग्रैंडसन में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अर्जुन की पहली फिल्म भी हिट हुई थी लेकिन उसके बाद उनके करियर में ब्रेक सा लग गया। हालांकि वे कई बेहतरीन फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब फिट बॉडी में दिखने वाले अर्जुन कपूर पहले काफी मोटे थे लेकिन एक्टर बनने से पहले उन्होंने अपना वजन कम किया।

Trending Videos
Arjun Kapoor Birthday he is Losing 60 Kg Weight Without Surgery here is Fat To Fit Actor look
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। ऐसे में हीरो के तौर पर काम करने के बारे में वो सोचते भी नहीं थे। बाद में सलमान खान के मार्गदर्शन में अर्जुन ने 50 किलो वजन कम कर खुद को फिट किया। सलमान खुद के जिम में अर्जुन को वर्कआउट भी करवाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday he is Losing 60 Kg Weight Without Surgery here is Fat To Fit Actor look
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''सलमान की इस बात ने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया कि अगर मैं थोड़ा वजन कम कर लूं तो मैं भी अभिनेता बन सकता हूं। उन्होंने मुझपर काफी मेहनत की और अच्छी बॉडी के लिए हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।''

Arjun Kapoor Birthday he is Losing 60 Kg Weight Without Surgery here is Fat To Fit Actor look
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर ने बताया था ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था। वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। हालांकि वे जानते थे कि वे खुद को सिर्फ दिलासा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday he is Losing 60 Kg Weight Without Surgery here is Fat To Fit Actor look
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

2012 में उन्होंने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और सिक्स पैक एब्स दिखाए। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। इसमें अर्जुन के अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed