{"_id":"60d6a775eeabe2615f132451","slug":"arjun-kapoor-birthday-special-the-interesting-facts-about-actor-personal-and-filmi-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर बनने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं अर्जुन कपूर, पहले सलमान की बहन से रिश्ता अब मलाइका को कर रहे डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर बनने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं अर्जुन कपूर, पहले सलमान की बहन से रिश्ता अब मलाइका को कर रहे डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
26 जून 1985 को मुंबई में जन्में अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उस कपूर खानदान के बेटे हैं जिसके परिवार के लगभग सभी सदस्य फिल्मों में हैं। उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता हैं तो वहीं उनके चाचा अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित फिल्म अभिनेता में से एक हैं। अर्जुन की बहनें सोनम(चचेरी) और जान्हवी कपूर(हॉफ सिस्टर) भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं अर्जुन कपूर
'इश्कजादे' में अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। अर्जुन कपूर बॉलीवुड की कई फिल्में 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'फाइंडिंग फैनी' और 'की एंड का' में नजर आए थे। हालांकि अर्जुन बॉलीवुड में बहुत सफल करियर अब तक नहीं बना पाए हैं, लेकिन उनकी कोशिश जारी है। अर्जुन कपूर ने फिल्मों में काम करने से पहले निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
Trending Videos
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram/arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने निजी जिंदगी में बहुत तनाव झेला है। उनकी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त वो था जब उनके पिता बोनी कपूर और मां मोना कपूर का तलाक हुआ था। बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी और इस बात से अर्जुन के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा था। माता-पिता के तलाक से अर्जुन बुरी तरह टूट गए थे। आज बेहद फिट और स्मार्ट दिखने वाले अर्जुन कपूर 16 साल की उम्र में ही मोटापे का शिकार हो गए थे। अपने माता पिता के तलाक की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे और खाने में खुशी ढूंढते थे। इसके चलते महज 16 साल की उम्र में उनका वजन लगभग 150 किलो के पार पहुंच गया था और वो अस्थमा का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि समय के साथ अर्जुन ने अपनी लाइफस्टाइल को बदला और खुद पर ध्यान दिया। उन्होंने जबरदस्त वजन घटाकर फिल्मों में एंट्री की। अर्जुन जब फिल्मों में आए तो अपने राउडी लुक से उन्होंने लड़कियों का दिल चुरा लिया। अर्जुन को बड़े पर्दे पर उनके रफ टफ लुक के लिए काफी पसंद किया जाता है। आज भी जब कोई उनकी पुरानी तस्वीर देखता है तो हैरान रह जाता है।
4 of 5
अर्पिता खान, अर्जुन कपूर, सलमान खान
- फोटो : Instagram
अर्जुन फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट किया था। दोनों एक दूसरे को लेकर गंभीर थे और अर्जुन अर्पिता को लेकर भविष्य के सपने भी सजाते थे। हालांकि उनका ये रिश्ता सिर्फ दो साल तक चल पाया था। उनके ब्रेकअप की क्या वजह थी ये आज तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब उनका नाम मलाइका अरोड़ा से जुड़ा। मलाइका अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं और उनकी शादी पहले अरबाज खान से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। हालांकि अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आने लगीं। पहले तो दोनों ने इस बात को गुपचुप ही रखा, लेकिन फिर वो खुले तौर पर एक दूसरे के साथ नजर आने लगे। कुछ समय पहले दोनों ने खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर दिया। मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो कब शादी करने वाले हैं। अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।